फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के स्वागत को काशी तैयार

Fri, 22 Jan 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो (वाराण्ासी)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार को डीरेका में कार्यक्रम के दौरान वह सुरक्षा केे पांच घेरे में होंगे। पहला घेरा एसपीजी, दूसरा एनएसजी, तीसरा एटीएस, चौथा केंद्रीय पुलिस फोर्स और पांचवां जिला पुलिस का होगा। एसपीजी के अलावा अन्य कोई भी असलहाधारी सुरक्षाकर्मी पीएम के आसपास नहीं होगा। सबसे करीब निगरानी एसपीजी की ही होगी। पीएम की सुरक्षा में लगे जवानों की पूरी जांच एसपीजी ने की है। कौन कहां तैनात होगा, यह एसपीजी ने ही तय किया है।
विज्ञापन



प्रधानमंत्री के एयरपोर्ट पर पहुंचते ही एसपीजी के जवान उन्हें अपने सुरक्षा के घेरे में ले लेंगे। एयरपोर्ट पर एसपीजी के अलावा सीआईएसएफ के अधिकारी और जवान उनके साथ होंगे। डीरेका में प्रधानमंत्री सुरक्षा के पांच घेरे में होंगे। सुरक्षा का तीसरा चक्र एटीएस कमांडो का होगा। पीएम के आसपास 50 कमांडो का घेरा होगा। ये कमांडो 25-25 की संख्या में बंटे होंगे। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड भी कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहेंगे। कार्यक्रम स्थल के आसपास के भवनों की छतों पर भी सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।

आरपीएफ के अधिकारी और जवान भी चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे। पीएम के बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करने के बाद ही सुरक्षाकर्मी डीरेका से हटेंगे। वहीं पीएम की सुरक्षा ड्यूटी में 18 आईपीएस अफसरों की तैनाती की गई है। जो निगरानी के साथ पल-पल की रिपोर्ट आईजी जोन एसके भगत और डीजी सुरक्षा गोपाल गुप्ता को करेंगे। आईजी जोन एसके भगत ने बताया पीएम की सुरक्षा के  पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर स्तर पर पूरी चौकसी बरती जा रही है। कार्यक्रम के दौरान पूरा क्षेत्र नो फ्लाई जोन में तब्दील रहेगा। वायुसेना के अफसर नजर रखेंगे। एयर ट्रैफिक कंट्रोल से जड़े अधिकारियों से इस बाबत मंत्रणा की जा चुकी है। वायुसेना का एक जहाज और एक हेलीकाप्टर एयरपोर्ट पर तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें