काशी के संासद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर जवाहरनगर स्थित पीएम संसदीय कार्यालय को गुब्बारों, दीपों से सजाया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना की गई। उधर, दशाश्वमेध घाट पर भी पीएम के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर दीप जलाकर दीर्घायु की कामना की।
संसदीय कार्यालय के प्रभारी शिवशरण पाठक ने बताया कि 17 सितंबर को नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर संसदीय कार्यालय में सुंदरकाड का पाठ, शहनाई वादन एवं भजन संध्या का आयोजन होगा। इस दौरान प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, राज्य मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी, रविंद्र जायसवाल, नवरतन राठी आदि मौजूद रहे। वहीं काशी रक्तदान कुंभ समिति के संरक्षक बीएचयू ब्लड बैंक के ब्रांड अंबेसडर प्रदीप इसरानी ने 141वीं बार रक्तदान किया। बताया कि अब तक 118 बार रक्तदान जबकि 28 बार सिंगलडोनर प्लेटलेट्स दे चुके हैं। समिति के सचिव राजेश गुप्ता ने उनके इस प्रयास की सराहना की। इसके अलावा 17 सितंबर को पीएम के जन्म दिन पर हिंदू सेवा सदन हॉस्पिटल बांसफाटक पर बिना स्लॉट बुकिंग ही लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा।