फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: सातवें चरण का नामांकन कल, दो दिन अवकाश; VVIP सीट पर पीएम मोदी व अजय राय दाखिल करेंगे पर्चा

Mon, 06 May 2024 10:52 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Lok Sabha Election 2024 : उत्तर प्रदेश में सातवें चरण के लिए सात मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 11 और 13 मई को अवकाश होने के चलते नामांकन नहीं किया जाएगा। इस सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व बसपा से अतहर जमाल लारी नामांकन करेंगे। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के लिए अंतिम सातवें चरण का नामांकन 7 मई यानी मंगलवार से शुरू होगा। नामांकन सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक दाखिल किया जा सकेगा। 11 मई को दूसरा शनिवार और 12 मई को रविवार होने के चलते नामांकन नहीं हो सकेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम ने रविवार को नामांकन से संबंधित बैठक कर अफसरों को जरूरी निर्देश दिए।

विज्ञापन


नामांकन सुबह 11 बजे से तीन बजे तक होगा। कलक्ट्रेट से 100 मीटर की परिधि पर प्रत्याशी व उनके समर्थकों के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। नामांकन के दिन सभा या जुलूस के लिए पूर्व अनुमति आवश्यक होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन कक्ष में प्रत्याशी के साथ केवल चार व्यक्ति प्रवेश कर सकते हैं। 

प्रत्याशी को इसमें अपनी शैक्षिक योग्यता, आय-व्यय, चल-अचल संपत्ति, पत्नी, बच्चे, कर्ज, हथियार, आपराधिक मामलों आदि के बारे में भी बताना होता है। कोई मुकदमा चल रहा है तो उसकी भी केस नंबर के साथ वर्तमान स्थिति की जानकारी देनी होती है। साथ ही निर्धारित शुल्क और पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मूल निवास, जाति प्रमाणपत्र सहित अन्य कागजात के साथ जमा करना होगा। नामांकन के साथ तय जमानत राशि भी जमा करनी होती है। प्रत्येक प्रत्याशी को नोटरी स्तर पर बनवाया गया शपथपत्र जमा करना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यक्रम

  • 7 मई से 14 मई तक नामांकन।
  • नामांकन सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक।
  • 11 मई, 12 मई को अवकाश के चलते नहीं होगा नामांकन।
  • 15 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
  • नाम वापसी 17 मई तक हो सकेंगे।
  • 1 जून को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
  • 4 जून को मतगणना होगी।

प्रधानमंत्री, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करेंगे नामांकन
वीवीआईपी वाराणसी सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय नामांकन करेंगे। बसपा की ओर से अतहर जमाल लारी चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा राजस्थान के कॉमेडियन श्याम रंगीला भी 10 मई को नामांकन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें