फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का काशी दौरा: एयरपोर्ट से जनसभा स्थल पर हेलीकॉप्टर से आएंगे, दीपावली से पहले देंगे 30 परियोजनाओं की सौगात

Fri, 22 Oct 2021 10:01 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पीएम मोदी के कार्यक्रम में बाबतपुर एयरपोर्ट से जनसभा स्थल तक सड़क मार्ग से आने का प्रस्ताव दिया गया था। मगर, 29 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग के सफर को एसपीजी ने ठीक नहीं माना। 
विज्ञापन
वाराणसी में पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली से पहले 25 अक्तूबर को वाराणसी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट से रिंग रोड स्थित जनसभा स्थल तक हेलीकॉप्टर से आएंगे। पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बृहस्पतिवार को वाराणसी पहुंची स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने सड़क मार्ग की सहमति नहीं दी है। मंच से करीब 400 मीटर की दूरी पर पीएम मोदी का हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही तीन हेलीपैड और बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपावली से पहले काशीवासियों को पांच हजार दो सौ करोड़ रुपये की 30 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके साथ ही देश की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए यहीं से आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी के आगमन से पहले परियोजनाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

पीएम के धन्यवाद के लिए होर्डिंग
उधर, पार्टी पदाधिकारी भी पीएम के स्वागत के लिए अपनी तैयारी में जुटे हैं। 25 अक्तूबर को बाबतपुर से रिंग रोड तक पार्टी के झंडों से सजाया जाएगा। इसके साथ ही 100 करोड़ कोरोना टीकाकरण पर पीएम के धन्यवाद के लिए होर्डिंग लगाई जाएगी।
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी आ रहे पीएम मोदी: काशी के 45 हजार किसान रैली में होंगे शामिल, प्रधानमंत्री देंगे 'ई-नाम मंडी' की सौगात

Trending Videos

एसपीजी ने किया रूट और जनसभा स्थल का निरीक्षण

स्पेशल प्रोटक्शन ग्रुप (एसपीजी) के सदस्य बृहस्पतिवार को पहुंच गए और पीएम के रूट के साथ ही जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। मंच के पीछे ही प्रधानमंत्री कार्यालय तैयार करने की सहमति दे दी गई है। उससे थोड़ी दूरी पर मुख्यमंत्री कॉटेज बनाया जाएगा।

एसपीजी ने मंच तक पीएम के पहुंचने के रास्ते पर भी प्रशासन के अधिकारियों के साथ मंथन किया। उधर, बाबतपुर से जनसभा स्थल तक 29 किलोमीटर के रूट पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थान भी चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

पीएम की सुरक्षा में तीन आईजी समेत तीन हजार पुलिसकर्मी होंगे तैनात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित काशी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा गया। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तीन आईजी सहित 12 कंपनी पीएसी सहित तीन हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसपीजी के एडीजी शुक्रवार को काशी पहुंचेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट से मिर्जामुराद तक रूट और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा होगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री की बाहरी सुरक्षा की कमान तीन आईजी, तेरह एसपी, 35 एडिशनल एसपी, 40 डीएसपी संभालेेंगे। बाहरी सुरक्षा में 16 कंपनी पीएसी और तीन हजार इंस्पेक्टर, दरोगा और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर अग्निशमन विभाग की एक टुकड़ी, डाग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता, स्थानीय अभिसूचना इकाई की तैनाती होगी।

अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री की आंतरिक सुरक्षा में एनएसजी के कमांडो, एटीएस के कमांडो, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अधिकारी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवान शामिल होंगे। मेहंदीगंज गांव में आने वालों की सूची तैयार कराई जा रही है। कार्यक्रम वाले दिन जनसभा के आसपास इलाकों में सशस्त्र पुलिस और सेना के जवानों की तैनाती की जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें