फिलहाल प्रधानमंत्री कार्यालय से पीएम मोदी के कार्यक्रम की सूचना नहीं जारी की गई है। मगर, इस्कान समूह (अक्षयपात्र फाउंडेशन) की ओर से प्रशासनिक अधिकारियों को दावा किया गया है कि उन्हें सात जुलाई को पीएम आगमन की सूचना मिली है। इसी आधार पर प्रशासन अब कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार कर रहा है।
इसमें बाबतपुर एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे और यहां से सड़क मार्ग से अर्दली बाजार स्थित एलटी कॉलेज परिसर में अक्षय पात्र किचन का उदघाटन करेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग से ही सिगरा स्थित रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर आएंगे और नई शिक्षा नीति पर आयोजित देशभर के शिक्षाविदों के सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
इसके बाद पीएम मोदी सिगरा स्थित संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडिय में जनसभा को संबोधित करेेंगे। यहां पर पीएम काशी में पूरी हो चुकी परियोजनाओं का लोकार्पण और शुरू होने वाली परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे काशी विश्वनाथ मंदिर भी जाएंगे।