फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने जारी किया सात मिनट का वीडियो, दिखाई गई काशी की चार साल की विकास यात्रा 

Mon, 16 Jul 2018 01:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में चार साल में हुए विकास पर आधारित पुस्तिका ‘मेरी काशी’ के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो भी जारी किया है। सात मिनट के इस वीडियो में न्यू इंडिया की ओर कदम बढ़ाती काशी को दिखाया गया है।
विज्ञापन


गंगा की निर्मल धाराओं से शुरू हो रहे वीडियो में गंगा आरती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मां गंगा ने काशी को बुलाया है’ को विशेष रुप से दिखाया गया है।

वीडियो में बैकग्राउंड आवाज से अपने बदलाव के बारे में बता रही काशी पीएम मोदी के लिए कहती है कि मेरा कायाकल्प नहीं होता अगर मेरे बेटे ने आकर नहीं पुकारा नहीं होता।
विज्ञापन


वीडियो में कैंट स्टेशन, बीएचयू और गंगा घाट काशी के महात्म्य को बता रहे हैं। अमृत और हृदय योजना के कराए गए काम, पेयजल, सीएनजी-पीएनजी पाइप लाइन और स्वच्छता पर हुए काम को भी बताया गया है।

बाबतपुर एयरपोर्ट पर हवाई जहाज से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में वृद्धि के साथ-साथ जल परिवहन को लेकर काशी की उम्मीदों को भी बताया गया है।

ट्रेनों की बढ़ती संख्या, अंडरग्राउंड केबिल, मेडिकल हब का जिक्र कर केंद्र सरकार के ‘साफ नीयत सही विकास’ को काशी से जोड़ा गया है।

इसमें दुनिया भर में काशी की प्राचीनता और आध्यात्म का बखान कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काशी ने धन्यवाद दिया है। वीडियो के अंत में ऐसी काशी की परिकल्पना की गई है, जिसमें सभी के पास घर, रोजगार और खुशहाली होगी।
विज्ञापन

‘मेरी काशी विकास के पथ पर’ में दिखाया गया कायाकल्प

पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
‘मेरी काशी विकास के पथ पर’ यानी बतौर सांसद चार साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी की विकास यात्रा की गाथा। 112 पेज की इस पुस्तिका में प्रधानमंत्री द्वारा कराए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा संकलित कर उसे पुस्तिका का रूप दिया गया है।

पुस्तिका के कवर पेज पर प्रधानमंत्री मोदी को स्कूली बच्चों के साथ संवाद करते हुए दिखाया गया है। इसके तुरंत बाद क्यूआर कोड को स्कैन कर काशी के विकास से जुड़े वीडियो को डाउनलोड करने की सलाह दी गई है।

वहीं बैक पेज पर फावड़ा चलाकर अस्सी घाट की सफाई करते प्रधानमंत्री की तस्वीर है। इस पेज पर लिखा है कि स्मार्ट काशी का सपना जल्दी ही हकीकत बनकर लोगों के सामने होगा। पुस्तिका में नरेंद्र मोदी एप से जुड़ने का तरीका बताने के साथ ही कहा गया है कि अपने सुझाव सीधे प्रधानमंत्री को बताइए।

पुस्तिका में ‘द गेटवे आफ काशी’ लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से शहर तक पहुंचने वाले मार्ग की नवीनतम फोटो से विकास कार्यों की शुरुआत दिखाई गई है। अंतिम पृष्ठ पर यहां की जनता की अपने सांसद के प्रति किए गए कार्यों के बारे में राय दी गई है।

संपादक मंडल में शामिल डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र, डॉ. श्रद्धानंद और धर्मेंद्र सिंह ने पुस्तिका में काशी की विरासत और आधुनिकता दोनों पहलुओं को प्रमुखता दी है। पुस्तिका में काशी की आत्मा को संजोते हुए बदलती काशी की तस्वीरों को प्रमुखता दी गई है। तारों के जंजाल से युक्त काशी की पहले की फोटो और तारों को हटाने के बाद की तस्वीर के जरिए बदलती काशी को दिखाया गया है।

स्वच्छता, करसड़ा प्लांट, स्मार्ट सिटी, संसदीय कार्यालय, रोजी-रोटी का साधन देने का कार्य, नए मार्गों का विस्तार, रेलवे की सौगात, नागरिक उड्डयन, मल्टी मॉडल हब, चिकित्सकीय सुविधाएं, सांसद आदर्श गांव जयापुर के साथ-साथ मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण का भी उल्लेख किया गया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें