फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने काशीवासियों से कहा, आप हमारे मालिक, हिसाब देना मेरा दायित्व

Wed, 19 Sep 2018 10:01 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू में पीएम - फोटो : ani
विज्ञापन
68वें जन्मदिन पर सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रिर्टन गिफ्ट दिया। बीएचयू में बनारस की जनता को 557.40 करोड़ रुपये को सौगात दी। इसके साथ ही अपने चार सालों के काम का हिसाब दिया।

विज्ञापन

पीएम ने काशी में सरकार की योजनाओं को न सिर्फ साझा किया बल्कि भविष्य की रूपरेखा को भी प्रस्तुत किया। साथ ही काशीवासियों से कहा कि सांसद के रूप में आपको अपने काम का हिसाब देने के लिए जिम्मेदार हूं। आप मेरे मालिक है, इसीलिए हिसाब देना मेरा दायित्व बनता है।

केंद्र और राज्य सरकारों की कई योजनाएं गिनाते हुए पीएम मोदी ने वाराणसी में सड़क, रेल, गैस, एलईडी, वायुसेवा के लिए किए गए कार्यों का ब्योरा दिया। पीएम ने बताया कि विकास के ये कार्य वाराणसी शहर ही नहीं बल्कि आसपास के गांवों से भी जुड़े हैं। 

 

वाराणसी में हजारों करोड़ की अनेक सड़क परियोजनाएं चल रही हैं। मंडुवाडीह फ्लाइओवर का काम पूरा हो चुका है। गंगा नदी पर बने सामने घाट पुल के पूरा होने से, रामनगर आना-जाना और आसान हुआ है। कई दशकों से अंधरा पुल को चौड़ा करने का काम अटका हुआ था। इस काम को भी पूरा किया गया है। 

विज्ञापन

पुरानी सरकारों पर बोला हमला 

पीएम, सोएम व प्रदेशाध्यक्ष - फोटो : ani
उन्होंने पर्व की सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा,'रिंग रोड का काम फाइलों में दबा हुआ था। 2014 में हमने शुरू किया लेकिन यूपी में पहले की सरकार ने प्रॉजेक्ट में गति नहीं आने दी। योगी सरकार के आने के बाद तेजी से काम पूरा हुआ।' बिहार, नेपाल, झारखंड, मध्य प्रदेश जाने वाली सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है।
 
नेशनल हाइवे सात के जरिये वाराणसी से सुल्तानपुर, गोरखपुर, हंडिया सड़क संपर्क मार्ग के लिए 1000 करोड़ रुपये तय किए गए। उन्होंने कहा कि पूर्वी भारत के गेटवे के तौर पर वाराणसी का विकास किया जा रहा है।
 
पीएम मोदी ने कहा कि वाराणसी में हो रहे विकास के गवाह, यहां एयरपोर्ट पर आने वाले लोग भी बन रहे हैं। हवाई जहाज से वाराणसी आने वाले लोगों और टूरिस्टों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है।
 
उन्होंने कहा कि रेल से काशी आने वालों को अब स्टेशन पर ही नई काशी की तस्वीर नजर आती है। इसके अलावा वाराणसी को छपरा और इलाहाबाद से जोड़ने के ट्रैक की डबलिंग का काम चल रहा है। वाराणसी से नई दिल्ली, वडोदरा और पटना जाने के लिए महामना जैसी ट्रेनें चलाई गई हैं।
 
वाराणसी की देश के अन्य शहरों से रेल कनेक्टिविटी पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ी। काशी में ट्रैफिक व्यवस्था को इंटिग्रेट किया जा रहा है। इंटिग्रेटिड कमांड सेंटर के जरिए शहर की सभी सुविधाओं पर पर नजर रखी जाएगी। 
विज्ञापन

शहर से लटकते हुए तार हुए गायब

बनारस को मिली सौगात - फोटो : self
प्रधानमंत्री ने बताया कि आधे शहर से लटकते हुए तार गायब हो गए हैं। बाकी जगहों पर भी इन तारों को जमीन के भीतर बिछाने का काम तेजी से जारी है। बिजली से जुड़े पांच प्रोजेक्ट में से एक में पुरानी काशी को बिजली के लटकते तारों से छुटकारा दिलाने का काम शुरू है।
 
नए विद्युत उपकेंद्र से कम वोल्टेज की समस्या से छुटकारा मिलेगा। एलईडी बल्ब से रोशनी बढ़ी है और बिजली के बिल में कमी आई है। उन्होंने बताया कि इससे करोड़ों रुपये की बचत की गई है।
 
पीएम ने सबसे अधिक चर्चित स्वच्छता अभियान की सफलता के बारे में बात करते हुए कहा कि काशी ने स्वच्छता के मामले में परिवर्तन देखा है, गलियों, घाटों, सड़कों पर स्वच्छता अब स्थायी हो चुकी है। जापान के पीएम शिंज आबे समेत कई विदेशी नेताओं ने वाराणसी की तारीफ की है, जापान ने तो काशी को कन्वेंशन सेंटर को तोहफा भी दिया है।
 
पीएम ने बताया कि वाराणसी में वैदिक विज्ञान केंद्र और अटल इन्क्यूबेशन सेंटर की नींव रखी गई है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह सेंटर स्टार्ट अप को नई ऊर्जा देगा। मोदी ने वाराणसी के युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि 'मुझे जानकारी दी गई है कि देशभर से 80 स्टार्टअप के आवेदन इससे जुड़ने के लिए आ चुके हैं और 20 स्टार्टअप जुड़ चुके हैं।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें