फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकारात्मक कार्यों के प्रयासों की पीएम नरेंद्र मोदी ने की सराहना, वाराणसी में हुआ साल के अंतिम मन की बात का आयोजन   

Sun, 27 Dec 2020 11:00 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मन की बात करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

इस वर्ष के अंतिम मन की बात रेडियो कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल पर देशवासियों को बधाई देने वाले एक सुझाव का स्वागत किया और देश के अनेक सुदूर क्षेत्रों में कई सकारात्मक कार्यों के प्रयासों की सराहना की। रविवार को काशी के सांसद का कार्यक्रम शहर भर में हुआ। 

विज्ञापन


शिवपुर के पिसौर में केंद्रीय मंत्री चंदौली सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने मन की बात सुनी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम ने युवाओं को संदेश दिया।

कहा कि आधुनिक भारत में इनसाइक्लोपीडिया ऑफ इंडिया ज्ञान का भंडार, जो देश के युवाओं के लिए आनलाइन लाइब्रेरी के रूप में मौजूद है। इस मौके पर श्रीनिकेतन मिश्र ने पिसौर, भवानीपुर और दनियालपुर को शहरी क्षेत्र से बाहर करने की मांग की। मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस पर सरकार से बात करेंगे। 
विज्ञापन


राजघाट में राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने कार्यक्रम किया। उधर, भगवत गीता के साथ भाजपा स्वच्छता प्रकल्प काशी के क्षेत्र संयोजक अनूप जायसवाल के नेतृत्व में नई सड़क स्थित कोदई चौकी में सुना गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर की ओर से शिवपुर बाईपास पर कार्यक्रम हुआ। महानगर महामंत्री अवधेश राय के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नागेंद्र रघुवंशी रहे। 
 

विज्ञापन

डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी के ट्वीट पर कसा तंज 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने तंज कसा। पिसौर में कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी बिल्कुल ठीक कह रहे हैं कि प्रारंभिक कक्षाओं में जो पढ़ाया जाता है अब वहां से शुरू कर रहे हैं।

यह बात राहुल गांधी के उस ट्वीट पर कहा जिसमें राहुल गांधी ने किसानों को अपना विरोध जारी रखने और आगे बढ़ते रहने की अपील की है। इस ट्वीट में किसानों को समर्पित करते हुए द्वारका प्रसाद माहेश्वरी की लोकप्रिय कविता वीर तुम बढ़े चलो का जिक्र किया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें