फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शादी का झांसा देकर एनआरआई महिला से ठगी, जर्मनी से लौटी महिला ने 50 हजार ठगी का वकील पर लगाया आरोप

Sun, 27 Dec 2020 09:27 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
रुपये - फोटो : pixabay
विज्ञापन

जर्मनी से वाराणसी के शिवपुर स्थित घर लौटी एनआरआई महिला ने कछवां थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी एक अधिवक्ता पर शादी का झांसा देकर ठगी करने का आरोप लगाया है। महिला ने शिवपुर थाने के बाद कछवां थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उधर, तहरीर मिलने की जानकारी होने पर कई अधिवक्ताओं ने कछवां थाने में समझौता कराने का प्रयास किया, पर महिला नहीं मानी। 

विज्ञापन


शिवपुर थाना क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय महिला का जन्म जर्मनी में हुआ है। शिवपुर में उसकी पैतृक संपत्ति है। एक वर्ष से वह शिवपुर में रह रही है। चार माह पहले संपत्ति पर अपना नाम दर्ज कराने के लिए उसने अधिवक्ता से मुलाकात की थी। अधिवक्ता शिवपुर में परिवार के साथ रहता है और वाराणसी कचहरी में वकालत करता है।

महिला ने कछवां थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मुुलाकात के दौरान अधिवक्ता ने बताया था कि वह अविवाहित है और उससे शादी करना चाहता है। वह शादी के लिए राजी हो गई। आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर अधिवक्ता 50 हजार रुपये ले चुका है। मांगने पर वापस नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

उसने यह भी बताया कि उसकी पत्नी को शादी की बात पता चली तो उसने भी पति के खिलाफ शिवपुर थाने में तहरीर दी। इसके बाद अधिवक्ता कछवां स्थित घर चला आया। इस संबंध में कछवां थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि मामला शिवपुर थाने का है। जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें