इनके अलावा विधान परिषद सदस्यों में राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, भाजपा के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र सिंह के अलावा सपा के स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा, स्थानीय प्राधिकारी की एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें; शायद हम सुधर जाएं...: गंदगी करने वालों को माला पहनाएगा वाराणसी नगर निगम, स्वच्छता के लिए की गई अनूठी पहल
टाउनहॉल में कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव आज
नगर निगम कार्यकारिणी में कुल 12 सदस्य हैं। इनमें भाजपा के 9, सपा के 2 और कांग्रेस के 1 सदस्य हैं। इस बार भाजपा के 5 और कांग्रेस के 1 समेत छह सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इनका चुनाव करने के लिए शुक्रवार को 12 बजे टाउनहॉल में बैठक बुलाई गई है। छह सदस्य का नामांकन होने पर निर्विरोध और सातवां नामांकन होने पर मतदान होगा।