बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के टोला फकरू राय गांव में गंवनई कार्यक्रम को देख कर लौटते समय एक किशोर को दबंग युवकों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने शव को एनएच-31 स्थित शिवन टोला चट्टी पर रखकर चक्का जाम कर दिया। काफी समझाने बुझाने के बाद पुलिस जाम खुलवाने में कामयाब हुई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
ये है पूरा मामला
बैरिया थाना क्षेत्र के टोला शिवन राय निवासी गोलू यादव पुत्र हरेन्द्र यादव बृहस्पतिवार की रात करीब डेढ़ बजे टोला फकरू राय में हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखकर अपने घर वापस आ रहा था। कुछ दूर पहुंचा कि युवकों ने उसे खिंचकर उस पर चाकू से वार कर दिया। जिससे गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया।