फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद निधि से पीएम ने दिए 39 लाख

Fri, 26 Dec 2014 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सांसद निधि से कैंट स्टेशन पर यात्रियों को बैठने की बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए 39 लाख रुपए दिया है। कैंट और काशी स्टेशन के प्लेटफार्मों
विज्ञापन


पर स्टील एवं कंकरीट की बेंच लगाई जाएंगी। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि एक महीने में यह काम पूरा कर लिया जाएगा।

यात्रियों को शिकायत रहती है कि सांस्कृतिक राजधानी काशी के कैंट स्टेशन पर बैठने की पर्याप्त सुविधा नहीं है। यह शिकायत प्रधानमंत्री तक भी पहुंच गई, जिसे दूर करने के लिए मोदी ने अपनी सांसद निधि से 39 लाख रुपये देने का फैसला किया। गुरुवार को प्रधानमंत्री ने डीरेका के विस्तारीकरण

परियोजना का शुभारंभ करने के दौरान इस बात का खुलासा किया। साथ ही उन्होंने सभी सांसदों से अपने-अपने क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का विकास करने की अपील की। पीएम के सांसद निधि से मिली धनराशि से उत्तर रेलवे कैंट स्टेशन पर 717 और काशी स्टेशन पर 68 यात्रियों के लिए बैठने की व्यवस्था करेगा। बेंच की आपूर्ति शुरू भी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें