पीएम मोदी के जन्मदिन से पहले काशी में उत्सव सा माहौल
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम संयोजक महानगर कार्यसमिति सदस्य डॉ. पवन शुक्ला ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार ही भाजपा संगठन व विप्र समाज के संयुक्त तत्वावधान में काशी के बटुक ब्राह्मण अपने सांसद व देश के प्रधानमंत्री के लिए एकत्रित होकर गंगा के सुरम्य तट पर यह विशेष आयोजन कर रहे हैं।
महानगर उद्योग व्यापार समिति के पदाधिकारी व सदस्य पीएम मोदी का जन्मदिन रविवार को मनाएंगे। संरक्षक आरके चौधरी ने कहा कि सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान व औद्योगिक क्षेत्रों में पीएम के दीर्घायु होने की कामना की जाए। वाराणसी व्यापार मंडल भी कार्यक्रम करेगा।
पत्रकारपुरम में संकल्प सिद्धि हनुमान मंदिर के पास बच्चों ने 73 किलो का लडडू रूपी केक काटकर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया। मंदिर को फूलों से सजाया गया। सुंदरकांड का पाठ भी हुआ।