फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिक्र की बातों से छू लिया आधी आबादी का अंतर्मन, पीएम मोदी की हर बात पर लगे नारे

Sat, 09 Mar 2019 01:43 PM IST
Sayali Maurya पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
pm modi in varanasi - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आधी आबादी से सीधा संवाद किया। दीनदयाल हस्तकला संकुल के आडिटोरियम में 35 मिनट के संबोधन में प्रधानमंत्री ने जहां एक ओर बच्चों के लालन-पालन और उनकी पढ़ाई के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को बताया।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर महिलाओं के लिए संपत्ति में बराबरी का हिस्सा, खनन व रेल परिवहन के क्षेत्र में नए अवसर, सैन्य क्षेत्र में स्थायी कमीशन, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार के नए माध्यमों की वकालत कर सभास्थल पर मौजूद महिलाओं के अंतर्मन को छूने का प्रयास किया। 

प्रधानमंत्री को लेकर नारी शक्ति के बीच कुछ इस कदर का उत्साह रहा कि उनकी एक-एक बात पर मोदी-मोदी के नारे लगते रहे। प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शुक्रवार को देश के 75 हजार स्थानों पर एकत्र 65 लाख महिलाओं से रूबरू थे। नारी शक्ति को प्रधानमंत्री ने बताया कि बच्चों के पालन-पोषण में समस्या न आए इसके लिए उनकी सरकार ने छह महीने के मातृत्व अवकाश की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


कामकाजी महिलाओं के बच्चों के लिए सरकारी दफ्तरों में क्रेच की व्यवस्था की गई है। बच्चों को रात में पढ़ने में दिक्कत न आए इसके लिए सोलर लैंप की व्यवस्था की जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले मकान की रजिस्ट्री में महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन

सरकार ने गिनाईं उपलब्धियां

pm modi in varanasi - फोटो : self
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि देश में 15 करोड़ मुद्रा लोन बांटा गया तो उसमें 11 करोड़ सिर्फ महिलाओं को मिला। महिलाओं के 50 लाख स्वयं सहायता समूहों पर सालाना 44 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सहकारिता के क्षेत्र में और कौशल विकास मिशन के तहत 40 लाख से ज्यादा महिलाएं प्रशिक्षित हुईं।
 
दुष्कर्म जैसे अपराध में फांसी की सजा का प्रावधान सुनिश्चित किया गया है। प्रधानमंत्री का संबोधन खत्म हुआ तो वीआईपी दीर्घा के पीछे कुर्सियों से उठ कर खड़ी हुई स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का कहना था कि आज का दिन याद रहेगा। बहुत सम्मान मिला, मोदी जी और उनकी बातें हमेशा याद रहेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें