फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: पीएम मोदी पांच नवंबर को फिर आएंगे अपने संसदीय क्षेत्र, फुलवरिया फोरलेन समेत देंगे कई खास सौगात

Mon, 25 Sep 2023 09:32 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते शनिवार को वाराणसी दौरे पर आए थे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से बात की और कहा कि काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह को भव्य बनाया जाए। प्रधानमंत्री ने अपनी उपस्थिति की सहमति भी दी है। 
विज्ञापन
महिलाओं से संवाद के कार्यक्रम में प्रधामंत्री मोदी को अंगवस्त्र प्रदान करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशीवासियों को सौगात देने पांच नवंबर 2023 को फिर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आएंगे। वह काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित करेंगे। साथ ही लहरतारा फुलवरिया फोरलेन सहित 12 से ज्यादा विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। परियोजनाओं को अंतिम रूप देने के लिए विभागों से रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने शनिवार को अगले वाराणसी दौरे के संकेत दिए हैं। उन्होंने काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के पोर्टल और क्यूआर कोड के लोकार्पण के बाद प्रशासनिक अधिकारियों से बात की और कहा कि समापन समारोह को भव्य बनाया जाए। उन्होंने अपनी उपस्थिति की सहमति भी दी है। काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का समापन पांच नवंबर को होगा। अब प्रशासनिक अधिकारी तैयारी में जुटे हैं।

फुलवरिया फोरलेन का काम 10 अक्तूबर तक होगा पूरा

आगामी दौरे में फुलवरिया फोरलेन, नमो घाट सहित कई परियोजनाओं के लोकार्पण की तैयारी है। रामनगर में महिला आश्रय गृह, अनाथालय, संवासिनी गृह का शिलान्यास भी प्रस्तावित है।
ये भी पढ़ें: देव दीपावली कब मनेगी; 26 या 27 नवंबर पर संशय बरकरार, समितियों ने काशी विद्वत परिषद का फैसला किया अस्वीकार

विज्ञापन

फुलवरिया फोरलेन - फोटो : अमर उजाला
यहां बता दें कि वाराणसी को जाम मुक्त करने के लिए तैयार हुई फुलवरिया फोरलेन के एक लेन का निर्माण पूरा हो गया है और दूसरी लेन में रेलवे के एक पुल पर गार्डर लांच किया जाना है। यह काम 10 अक्तूबर तक पूरा किए जाने की उम्मीद है। 15 दिन बाद 25 अक्तूबर तक इस फोरलेन सड़क को जनता को समर्पित करने के लिए तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

दो लाख से ज्यादा पंजीकरण का लक्ष्य

काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में दो लाख से ज्यादा प्रतिभागियों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले साल एक लाख 15 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। पीएम के हाथों पोर्टल लांच होने के बाद रविवार की शाम तक 10 हजार प्रतिभागियों ने पंजीकरण कर लिया है। 15 अक्तूबर तक इसमें पंजीकरण कराया जा सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें