पीएम मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन आएंगे और यहां से सड़क मार्ग से कटिंग मेमोरियल स्थित अक्षय पात्र फाउंडेशन के किचन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में नई शिक्षा नीति पर देशभर के कुलपतियों और आईआईटी निदेशकों सहित अन्य लोगों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में देशभर के करीब 350 से ज्यादा शिक्षाविद शामिल होंगे। इसके बाद वे सिगरा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम जाएंगे और यहां से काशी विश्वनाथ मंदिर में जटाजूट का अभिषेक करेंगे।
स्टेडियम में पीएम की जनसभा की तैयारियां शुरू
पीएम मोदी सिगरा स्टेडियम में जनसभा के दौरान कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। इसमें देशभर के खिलाड़ियों व खेल से जुड़ी भविष्य की योजनाएं हो सकती हैं। इसके साथ ही यहां जनसभा के लिए तैयारियां शुरू कराई गई हैं। इसमें आने वाले लोगों के रूट से लेकर पार्किंग आदि पर मंथन किया जा रहा है।