फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi करेंगे उद्घाटन: बनारस में जल वितरण के साथ बिजली का भी उत्पादन करेगा जलकल, 40 सोलर ट्री करेंगे कमाल

Thu, 23 Mar 2023 10:39 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में जलकल विभाग पानी आपूर्ति करने के साथ ही अब बिजली का भी उत्पादन करेगा। इसके लिए जल संस्थान परिसर में बड़े पैमाने पर सोलर ट्री लगाए गए हैं। शुक्रवार को वाराणसी आ रहे पीएम मोदी इसका उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
जलकल संस्थान में लगे सोलर ट्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में जलकल विभाग जल वितरण के साथ बिजली का उत्पादन भी करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन शुक्रवार को करेंगे। जलकल दो मेगावाट प्रतिदिन बिजली उत्पादन करके विभाग का बिजली बिल 30 प्रतिशत कम करेगा। इस परियोजना की लागत 17.24 करोड़ रुपये है। इसके अलावा प्रधानमंत्री काशी की पौराणिक मान्यता वाली तीन अंतर्गृही यात्रा पथ के पुनर्विकास का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन


जलकल बिजली उत्पादन करने के साथ इसे बेचेगा भी। जल निगम के अधिशासी अभियंता शहरोज दोस्त ने बताया कि 14,400 स्क्वायर मीटर में करीब 3700 से अधिक सोलर पैनल लगाए गए हैं। इसमें 40 सोलर ट्री हैं। एक सोलर ट्री पर 10 सोलर पैनल लगे हैं।

6 से 7 वर्षों में निकल आएगा खर्च

सोलर पैनल से प्रतिदिन औसतन 9000 यूनिट बिजली पैदा होगी, जिसकी कीमत लगभग 72,000 होगी। यह ग्रिड में जाने के बाद विभाग के नियमानुसार बिल का समायोजन होगा। उन्होंने बताया कि सोलर ऊर्जा पर किया जा रहा खर्च 6 से 7 वर्षों में निकल आएगा।
ये भी पढ़ें: बस कुछ घंटे और....बनारस में 4 घंटे 50 मिनट रहेंगे पीएम मोदी, रोपवे सहित इन योजनाओं की देंगे सौगात

विज्ञापन

धार्मिक यात्रा पथ के पुनर्विकास का उद्घाटन करेंगे पीएम

अंतर्गृही यात्रा पथ में मंदिर - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा प्रधानमंत्री धार्मिक तीन अंतर्गृही यात्रा पथ के पुनर्विकास का उद्घाटन करेंगे। भगवान शंकर के त्रिशूल के आकार के अनुरूप काशी तीन खंडों में बसी है, जिसे विशेश्वर खंड, केदारेश्वर खंड और ओंकारेश्वर खंड के नाम से जाना जाता है। तीनों खंडों में पौराणिक महत्व वाले करीब 301 मंदिर मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर वाराणसी में रूट डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें बदलाव

सनातन धर्म को मानने वाले इन तीनों खंडों की अंतर्गृही परिक्रमा करते हैं। तीनों खंडों में पौराणिक महत्व वाले करीब 301 मंदिर मौजूद हैं। ऐसी मान्यता है की इस यात्रा से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है।

खंगाले गए रेलवे स्टेशन और बस अड्डे

प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर बृहस्पतिवार को शहर के सभी रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। थाना प्रभारियों ने क्षेत्र के होटल, लॉज और धर्मशाला संचालकों को हिदायत दी कि बगैर आईडी प्रूफ किसी को अपने यहां न ठहराएं। थाना प्रभारियों ने फोर्स के साथ पैदल गश्त भी की। ब्यूरो

एयरपोर्ट पर आगंतुक पास पर प्रतिबंध

- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर एयरपोर्ट की ओर से बृहस्पतिवार को आगंतुक पास पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से किसी भी बाहरी व्यक्ति के पास नहीं बनाने का आदेश दिया गया है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

जनसभा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों को दिया अंतिम रुप

भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद सुब्रत पाठक ने बृहस्पतिवार की शाम सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में होने वाली जनसभा स्थल में तैयारियों का निरीक्षण किया। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि जनसभा स्थल पर मीडिया, महिलाओं, अतिथियों, दिव्यांगजनो के लिए अलग अलग दीर्घाएं बनाई गयी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें