फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबतपुर एयरपोर्ट पर नवनिर्मित यात्री बोर्डिंग ब्रिज का पीएम मोदी करेंगे उद्धघाटन, 9 करोड़ है लागत 

Fri, 06 Nov 2020 03:51 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
नवनिर्मित एयरोब्रिज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर को वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर नव निर्मित यात्री बोर्डिंग ब्रिज का उद्धघाटन करेंगे। नई दिल्ली से वर्चुअल रिमोट के जरिए सुबह 10.30 बजे उद्घाटन करेंगे। जिसकी तैयारियां बाबतपुर एयरपोर्ट पर शुरू हो गई हैं। 

विज्ञापन


बाबतपुर एयरपोर्ट पर दो नवनिर्मित पीबीबी (पैसेंजर्स बोर्डिंग ब्रिज जिसे आमतौर पर एरो ब्रिज के रूप में भी जाना जाता है ) बनकर तैयार है। दो एरो ब्रिज पहले से संचालित हैं। अब एयरपोर्ट पर एरो ब्रिज की संख्या कुल 4 हो जाएंगी। जिससे विमान यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। जिन दो एरो ब्रिज का पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे ये लगभग 9 करोड़ की लागत से बने हैं। 

एयरपोर्ट निदेशक आकाशदीप माथुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा एयरपोर्ट के पीबीबी का उद्घाटन करना गर्व की बात है। इन दो एयरोब्रिज के उद्घाटन होने के बाद वाराणसी एयरपोर्ट पर कुल 4 एयरोब्रिज हो जाएंगे। जिससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन


दो नए पीबीबी के शुरू होने से होने वाले फायदे

  • अधिक संख्या में उड़ान को सीधे एयरोब्रिज में समायोजित किया जा सकता है, इससे यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी।
  • इससे यात्रियों की सुरक्षा भी बढ़ेगी।
  • यात्रियों को कम पैदल चलना होगा
  • यह वाराणसी से उड़ानों के अधिक कुशल संचालन में सक्षम व सहायक होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें