फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी की गुंजन ने केबीसी में जीते 6.40 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बनारस की गुंजन ने बिग बी अभिताभ बच्चन के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान गुंजन ने नाटी इमली भरत मिलाप पर पूछे गए सवालों का जवाब देकर लोगों का दिल जीत लिया। उसने 6.40 लाख रुपये भी जीते।
विज्ञापन

एक निजी चैनल पर प्रसारित हो रहे केबीसी में वाराणसी की गुंजन ने भाग लेकर मान बढ़ाया। जिले में बैंक अधिकारी गुंजन इस समय अहमदाबाद में हैं। कोरोना काल में एक बैंकर्स के रूप में भी गुंजन ने सराहनीय काम किया। बृहस्पतिवार को केबीसी के शो में गुंजन से कारगिल युद्ध 1999 पर बनी फिल्म, नेविल हाउस में कपड़ा कंपनी के मुख्यालय, खानपान, धर्म संस्कृति सहित अन्य विषयों पर सवाल पूछे गए। कुछ सवालों का जवाब देकर उन्होंने दूसरा पड़ाव पर कर लिया था लेकिन तीसरे पड़ाव में गुंजन कुछ सवालों में उलझ गई और उन्हें शो को क्विट (छोड़ना) करना पड़ा। हालांकि गुंजन ने केबीसी में दो पड़ाव पार करने के बाद 6.40 लाख रुपये जीतकर बाहर हुई। इसके बाद इस सीट पर बिहार की रूबी सिंह बैठी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें