फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पीएम मोदी अगले महीने कर सकते हैं बनारस स्टेशन का उद्घाटन

Tue, 29 Sep 2020 10:33 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter @BJPLive
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुवाडीह स्टेशन का बनारस नामकरण का उद्घाटन अगले माह अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल कर सकते हैं। इसे लेकर रेलवे बोर्ड में तैयारियां शुरू हो गई हैं। वर्चुअल उद्घाटन में पीएम मोदी के साथ केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल सहित अन्य मंत्री भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी रेल अधिकारी कुछ बोल नहीं रहे हैं।

विज्ञापन

पिछले माह मंडुवाडीह से बनारस नाम करने की गृह मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद राज्यपाल ने भी अपनी अनुमति दे दी है। बनारस स्टेशन नाम का बोर्ड भी स्टेशन पर लगा दिया गया था और स्टेशन कोड भी बीएसबीएस जारी हो गया। बाद में हटाकर फिर से मंडुवाडीह कर दिया गया।


रेल अधिकारियों के अनुसार रेलवे सिस्टम में कोड अपग्रेड नहीं होने के कारण मंडुवाडीह किया गया। मगर, बताया जा रहा है कि पीएम के वर्चुअल उद्घाटन के समय ही कोड और बोर्ड बदला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मांडवी ऋषि के नाम पर पड़े मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण व पुनर्निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने किया था। अब फिर एक बार मंडुवाडीह स्टेशन का बनारस नाम होने पर उद्घाटन किया जाएगा।

वर्चुअल उद्घाटन की तैयारियों  को लेकर जिले के शीर्ष भाजपा नेताओं में इस बात की तस्दीक की जा रही है। वहीं पार्टी पदाधिकारियों ने इस पर कुछ भी बोलना जल्दबाजी बता रहे हैं।

रेल मंत्री रहने के दौरान मनोज सिन्हा ने मंडुवाडीह यार्ड रिमॉडलिंग और 500 यात्रियों के बैठने की क्षमता को लेकर 350 करोड़ का बजट दिया था। इसमें चार एस्केलेटर का भी निर्माण रहा, हालांकि जिसमे दो ही बन पाया है। पूर्व रेल मंत्री मनोज सिन्हा की ही देन है कि मंडुवाडीह स्टेशन का एयरपोर्ट जैसा लुक है। अब तक का सबसे बड़ा सर्कुलेटिंग एरिया मंडुवाडीह का ही वाराणसी में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें