फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास से पहले पीएम मोदी करेंगे मिनी रोड शो, तैयारियां जारी

Mon, 18 Sep 2023 10:07 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे और प्रदेश समेत काशी को करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास से पहले पीएम मोदी मिनी रोड शो करेंगे। 
विज्ञापन
पीएम मोदी का वाराणसी में रोड शो (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को एकदिवसीय दौर पर वाराणसी आएंगे। गंजारी में खुली जीप पर सवार होकर जनता का अभिवादन करते हुए जनसभा स्थल के मंच तक जाएंगे। पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास से पहले पीएम मोदी के मिनी रोड शो की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन


यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद वे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में अटल आवासीय विद्यालय का लोकार्पण करेंगे। प्रदेश के 16 अटल आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे। साथ ही काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के विजेताओं को सम्मानित करेंगे।

50 हजार से अधिक भीड़ जुटाएगी भाजपा

अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को कई खास परियोजनाओं की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। बीते नौ वर्षों में यह उनका 42वां दौरा होगा। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने बताया कि 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता जनसभा में आएंगे।
ये भी पढ़ें: वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मोत्सव, आरती उतार कर गाए सोहर

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें आठों विधानसभा के कार्यकर्ता होंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पीएम मोदी की इस जनसभा का काफी महत्व होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें