फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी में काशी आएंगे पीएम मोदी, 10 हजार करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Fri, 05 Jan 2018 02:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पीएम मोदी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी में अपने संसदीय क्षेत्र काशी के दौरे पर आएंगे। उनके हाथों तकरीबन 10 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कराने की तैयारी प्रदेश सरकार कर रही है।
विज्ञापन


गुरुवार को सर्किट हाउस पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी के विधायकों के साथ इस पर लंबी मंत्रणा की। साथ ही, पार्टी के युवा उद्घोष कार्यक्रम में इसी माह 16 से 22 जनवरी के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के आगमन की तैयारियों पर भी विमर्श हुआ।

पार्टी सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री के इस दो दिवसीय दौरे का मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा के साथ ही प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों की रूपरेखा को अंतिम रूप देना है। पार्टी विधायकों से चर्चा में खासकर उन योजनाओं का जिक्र हुआ, जिनका लोकार्पण और शिलान्यास प्रधानमंत्री के हाथों कराया जाना है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

20 हजार से अधिक युवाओं को बुलाया जाएगा

नरेंद्र मोदी
विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में भी मुख्यमंत्री ने विधायकों से जानकारी ली। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अपनी कई परियोजनाएं ऐसी हैं, जिनका काम 90 प्रतिशत के लगभग पूरा हो चुका है।

इनके शत प्रतिशत तैयार होने में अभी कम से कम महीने भर का वक्त लग सकता है। इसे देखते हुए प्रधानमंत्री के आगमन कार्यक्रम की रूपरेखा जनवरी के बजाए फरवरी में बनाई जा रही है।

साथ ही, शासन-प्रशासन का फोकस अब ऐसी योजनाओं को हर हाल में 31 जनवरी तक पूरा कराने पर है। इसके बाद फरवरी के दूसरे सप्ताह में प्रधानमंत्री के आगमन की अधिकृत सूचना जारी की जा सकती है।

उधर, 16 से 22 जनवरी तक आयोजित होने वाले पार्टी के युवा उद्घोष कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के आगमन की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। इस कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक युवाओं को डीरेका बुलाया जाएगा। इसके लिए युवाओं का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पार्टी की ओर से कराया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें