फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में बोले सीएम योगी, चार साल में चार लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी

Fri, 05 Jan 2018 02:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आने वाले चार साल में चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया। सीएम ने गुरुवार को आजमगढ़ में सठियांव चीनी मिल की सहयोगी इकाई आसवनी डिस्टलरी एवं एथनॉल प्लांट के लोकार्पण के बाद यह बात कही।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सूबे में उद्योग लगाए जाएंगे। इसके लिए अगले माह निवेशक सम्मेलन होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूबे में एसआई की भर्ती हो चुकी है।

42 हजार कांस्टेबलों और 1.38 लाख शिक्षकों की भर्ती होगी। आने वाले चार वर्षों में सूबे के 20 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। 21-22 फरवरी को लखनऊ में दुनिया भर के निवेशकों का सम्मेलन होगा। लगभग पांच लाख करोड़ निवेश करने पर सहमति बनने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि जिले की सांस्कृतिक पहचान पर कुछ लोगों ने कलंक लगा दिया था, लेकिन अब आजमगढ़ की पहचान विकास से होगी। भ्रष्टाचारियों को सचेत किया कि सरकार उनसे सख्ती से निपटेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को सठियांव चीनी मिल की सहयोगी इकाई आसवनी डिस्टलरी एवं एथनॉल प्लांट के लोकार्पण समेत 607.77 करोड़ की 162 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें 268.18 करोड़ की 49 परियोजनाओं का लोकार्पण और 339.59 करोड़ से 113 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। 
विज्ञापन

चीनी उद्योग का किया जाएगा आधुनिकीकरण 

लोगो का अभिवादन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास, कृषि, एनआरएलएम, गन्ना विभाग की योजनाओं के कई लाभार्थियों को आवंटन, स्वीकृति-पत्र और चेक सौंपे। 22 मिनट के भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि डिस्टलरी के उद्घाटन से युवाओं को रोजगार मिलेगा।

चीनी उद्योग सरकार की प्राथमिकता में है। इसका आधुनिकीकरण किया जाएगा। पिछली सरकार की अनदेखी और पैसे की कमी से डिस्टलरी का काम बंद हो गया था। 56 करोड़ देकर इसे पूरा कराया गया है। इसके शुरू होने से जनपद में फार्मा से जुड़े उद्योग भी शुरू होंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद गन्ना विभाग ने लगभग 25 हजार करोड़ का पिछला भुगतान किया है। सूबे में 116 चीनी मिलें संचालित हैं, तीन अन्य जल्द शुरू होंगी। इस साल भी लगभग सात हजार करोड़ का गन्ना भुगतान आरटीजीएस से किसानों के खाते में पहुंचाया गया है।

11 लाख लोगों को पीएम शहरी और ग्रामीण आवास योजना से लाभान्वित किया गया है। 2022 तक सभी गरीबों का अपना आशियाना होगा। पिछली सरकारों ने किसानों का अपमान किया। हमने 37 लाख एमटी गेहूं की रिकार्ड खरीद की। 30 लाख एमटी धान का क्रय किया जा चुका है। 37 लाख परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराए। गरीबों के राशन की डकैती करने वाले जेल जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें