फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज वाराणसी आएंगे पीएम मोदी: काशी तमिल संगमम का होगा शुभारंभ, सीएम और राज्यपाल करेंगे अगवानी

Sat, 19 Nov 2022 07:36 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

उत्तर और दक्षिण की संस्कृति को एकाकार करने वाले काशी-तमिल संगमम का उद्घाटन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान पर करेंगे। इस दौरान वह डेढ़ घंटे तक पंडालों का अवलोकन करेंगे और तमिलनाडु से आए अधीनम, विद्यार्थियों और कलाकाराें से भी रूबरू होंगे।
विज्ञापन
वाराणसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज से वाराणसी में काशी तमिल संगमम की शुरुआत हो रही है। कार्यक्रम के शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी आएंगे। काशी तमिल संगमम का शुभारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी दोपहर दो बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से बीएचयू हेलीपैड तक जाएंगे। समारोह में प्रधानमंत्री काशी से तमिलनाडु के अटूट रिश्तों पर आयोजित प्रदर्शनी व मेले का भी शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन

राजराजेश्वर शिव की नगरी काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने रामेश्वरम की कला और संस्कृति नजर आएगी। उत्तर और दक्षिण की संस्कृति को एकाकार करने वाले काशी-तमिल संगमम का उद्घाटन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान पर करेंगे। इस दौरान वह डेढ़ घंटे तक पंडालों का अवलोकन करेंगे और तमिलनाडु से आए अधीनम, विद्यार्थियों और कलाकाराें से भी रूबरू होंगे।
 



 

 

बीएचयू के एम्पीथियेटर मैदान में काशी तमिल संगमम की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
एंफीथिएटर मैदान पूरी तरह सेे मिनी तमिलनाडु में तब्दील हो चुका है। मेहमानों को काशी और तमिल संस्कृति के अनुसार स्वागत करने की तैयारियां हैं। मैदान में पहले चक्र में वीआईपी, दूसरे में प्रदेशों से आए मेहमान और तीसरे चक्र में काशीवासी व अन्य लोग बैठेंगे। पंडाल के किनारेे छोटे-छोटे स्टॉल भी लगाए गए हैं। इसमें दोनों प्रदेशों के प्रमुख उत्पाद और खाद्य सामग्रियों की दुकानें लगाई जाएंगी। साथ ही उत्तर और दक्षिण भारत की संस्कृति, संगीत, साहित्य व अन्य विधाओं की भी झलक देखने को मिलेगी। पूरा प्रांगण रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग कर रहा है। पंडाल में भरपूर रोशनी के लिए पारदर्शी छत ढाली गई है। ठंड से बचने के लिए स्टॉल की दीवारों को काफी मोटा बनाया गया है।

तमिलनाडु के व्यंजनों के भी लगेंगे स्टॉल
आयोजन स्थल पर तमिलनाडु के व्यंजनों के स्टॉल के साथ ही पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई गई है। साथ ही हथकरघा व हस्तशिल्प के स्टॉल लगाए गए हैं। तमिलनाडु से आए शिल्पियों ने थीम पवेलियन में अपने उत्पाद सजाए हैं। हस्तशिल्प में प्राकृतिक फूलों का हार, केला फाइबर, कला धातु, लकड़ी के बर्तन, लेक्यूवेयर, टेराकोटा, हाथों से बने कपड़े का स्कार्फ, वुड कार्विंग व गुड़िया और खिलौना शामिल हैं। इसके अलावा तमिलनाडु के 38 जिलों के ओडीओपी उत्पादों की प्रदर्शनी भी सजाई गई है।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री करेंगे अगवानी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह वाराणसी पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी दौरे पर उनके साथ रहेंगे। बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ मंच पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें