इसी दिशा में रामनगर स्थित राल्हूपुर बंदरगाह से हल्दिया जलमार्ग-1 और बनारस से बांग्लादेश तक गंगा में बन रहे नए मार्ग काशी को आर्थिक मजबूती प्रदान करेगा। चूंकि कई महानगरों के अंदर क्रूज और रो-रो सर्विस के संचालन ने उन महानगरों के विकास को नया रूप दिया। मुंबई में क्रूज और रो-रो सर्विस सबसे अधिक है, अभी भी वहां माल ढुलाई और सैर सपाटे के लिए लोग जल परिवहन का उपयोग अधिक करते हैं। इसके साथ ही कोलकाता में भी जल परिवहन पर वहां के लोग अधिक जोर देते हैं। मां गंगा की सेवा करने वाले नाविकों के लिए सीएनजी बोट के संचालन से आर्थिक स्थिति की मजबूती और पर्यावरण, प्रदूषण मुक्त गंगा पर भी प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि हर वर्ग और हर क्षेत्र पर एक सामान अधिकार है।
जिस दो मंजिला क्रूज और रो-रो जलपोत की सौगात प्रधानमंत्री ने दी है, उससे पर्यटन की दिशा में काशी तो निहाल होगी ही साथ में पड़ोसी जनपद भी निहाल हो उठेेंगे। काशी से मिर्जापुर के चुनार और संगम प्रयागराज तक रो-रो सर्विस शुरू होने से गंगा के रास्ते रोमांच का लुत्फ उठाते हुए सैलानी यात्रा कर सकेंगे। वहीं काशी से कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव होते हुए गाजीपुर तक भी जल यात्रा के जरिए पर्यटक आवाजाही कर सकेंगे।