इससे पहले आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का शुभारंभ कर पीएम मोदी स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के व्यापक अभियान को आगे बढ़ाएंगे। इसके अलावा पर्यटन विभाग की कुछ योजनाओं को भी शासन स्तर से लोकार्पण की सूची में जोड़े जाने का प्रस्ताव है।
यहां बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी की पांच हजार दो सौ करोड़ रुपये की 32 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसमें सबसे खास रिंग रोड-2 के पैकेज-1, कोनिया सलारपुर और कालिका धाम पुल की सौगात होगी, इससे शहर के यातायात व्यवस्था में व्यापक सुधार की उम्मीद है।
पढ़ेंः बिजली उत्पादन में नहीं होगी कोयले की कमी, कोल संकट पर कुछ भी बोलने से कोयला मंत्री ने किया इनकार
25 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेहंदीगंज जनसभा स्थल तक पहुंचने से एक घंटे पहले रिंग रोड पर आवागमन बंद कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि पीएम आगमन से एक घंटे पहले से लेकर उनके वाराणसी में रहने तक सुरक्षा की दृष्टि से रिंग रोड पर यातायात बंद रहेगा। जनसभा स्थल में आने वालों को 11.30 बजे तक रिंग रोड पर आने की अनुमति होगी। इसके बाद वहां किसी को नहीं आने दिया जाएगा।