पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। जनसभा स्थल पर एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था के साथ ही पांच स्थानों पर पार्किंग बनाई जा रही है। उधर, पीएम मोदी के आगमन के लिए चार हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। इनमें तीन हेलीकाप्टर पीएम व उनकी सुरक्षा में तैनात कर्मियों के लिए और एक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए होगा।
पीएम की सभा से पहले बंद होगा रिंग रोड पर आवागमन
पीएम मोदी की जनसभा से पहले रिंग रोड पर आवागमन पूरी तरह बंद कराया जाएगा। जनसभा में आने वाले लोगों के वाहनों को जनसभा से पहले तक छूट दी जाएगी। पीएम के पहुंचने से 30 मिनट पहले सभी तरह के वाहन रिंग रोड पर प्रतिबंधित किए जाएंगे।