फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 31वीं बार काशी आएंगे पीएम मोदी: 1565 करोड़ की देंगे सौगात, पूर्वांचल के पहले क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास

Sat, 23 Sep 2023 05:16 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

PM Modi Varanasi Visit Today Schedule : प्रधानमंत्री बनने के बाद आज पीएम मोदी 31वीं वार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आएंगे। गंजारी में पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करने के साथ ही जनसभा कर अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव प्रचार का बिगुल भी फूंकेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभालने के बाद नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी शनिवार को 31वीं बार आएंगे। राजातालाब के समीप गंजारी में पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करने के साथ ही जनसभा कर अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव प्रचार का बिगुल भी फूंकेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी काशी सहित यूपी के 16 अटल आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण भी करेंगे। महिलाओं के साथ ही काशी सांसद खेल महोत्सव के विजेताओं से अलग-अलग संवाद करेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री शनिवार को प्रदेशवासियों को 1565 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। पीएमओ से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी करीब छह घंटे तक वाराणसी में गुजारेंगे। दोपहर साढ़े बारह बजे आएंगे। पीएम सबसे पहले गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे।क्रिकेट स्टेडियम 450 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। वे यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 

संस्कृत विश्वविद्यालय में महिलाओं से संवाद करेंगे पीएम मोदी

इसके बाद संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में महिलाओं से संवाद करेंगे। यह संवाद महिला आरक्षण विधेयक पर होगा। महिलाएं प्रधानमंत्री को सम्मानित करेंगी।

Trending Videos

यहां से पीएम रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर जाएंगे। वहां काशी सांसद खेल महोत्सव के विजेता प्रतिभागियों से संवाद करेंगे। साथ ही काशी सहित उत्तर प्रदेश के अटल आवासीय विद्यालयों को लोकार्पण करेंगे। अटल आवासीय विद्यालय 1115 करोड़ से बने हैं। इनमें दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों से वर्चुअल जुडेंगे।

पीएम मोदी के मंच पर होंगे 18 खास मेहमान

वाराणसी के गंजारी में आज पीएम मोदी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने जो सूची तैयार की है, उसके मुताबिक गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास समारोह में पीएम मोदी के मंच पर 18 लोग रहेंगे। इसमें क्रिकेट की हस्तियां भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, कपिल देव, करसन घावरी, दिलीप वेंगसरकर, मदनलाल, गुडप्पा विश्वनाथ, यूपी के खेलमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या और विधायक त्रिभुवन राम मौजूद रहें।

10 बार कर चुके आसपास के जिलों का दौरा

प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से सटे जिलों का दौरा भी 10 बार कर चुके हैं। विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण के साथ चुनाव प्रचार करके गए हैं। चार मौका ऐसा आया, जब प्रधानमंत्री वाराणसी एयरपोर्ट तक आए। एयरपोर्ट से दूसरे जिले में गए और कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर नई दिल्ली चले गए।
विज्ञापन

दुनिया की सबसे पुरानी श्रीमद्भागवत गीता के दर्शन करेंगे पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में दुनिया की सबसे प्राचीन श्रीमद्भागवत गीता के दर्शन करेंगे। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के सरस्वती भवन में रखी एक हजार साल पुरानी हस्तलिखित भागवत गीता संरक्षित है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया। शनिवार को वाराणसी आगमन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के 232 साल पुराने पुस्तकालस सरस्वती भवन में भी जा सकते हैं। यहां पर एक हजार साल से भी ज्यादा पुराने 95 हजार संस्कृत ग्रंथ, पांडुलिपियों सहित करीब दो लाख पुस्तकों का संग्रह है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें