टाउनहाॅल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का भी करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्तूबर को टाउनहाॅल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे। दीपावली से पहले पटरी व्यवसायियों को उपहार मिलेगा। मैदागिन स्थित टाउनहाॅल में पार्क की दीवार से सटे पटरी दुकानदारों को दुकान दी जाएगी। इससे मैदागिन क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम होगी। पूर्वांचल की सबसे बड़ी गल्ला मंडी और दवा मंडी का क्षेत्र मैदागिन अब जाम से जल्द ही मुक्त होने वाला है।
सरकार ने पटरी व्यवसायियों के लिए टाउनहाॅल में अत्याधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनवाया है। स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. डी वासुदेवन ने बताया कि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में बेसमेंट, जी प्लस 1 का भवन है।