फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Varanasi Visit: पीएम का दौरा... बरेका में बन रहे तीन हेलिपैड, स्ट्रीट पोल पर हो रही तिरंगी लाइटिंग

Tue, 04 Nov 2025 11:11 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।बरेका में तीन हेलिपैड बनाए जा रहे हैं। वहीं पेड़ों की टहनियों के साथ बरेका खेल मैदान के घास काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
बरेका में हेलिपैड बनाते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय दौरे को ध्यान में रखकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाबतपुर से लेकर बरेका तक के रूट को दुरुस्त किया जा रहा है। लगातार अधिकारियों का निरीक्षण और भ्रमण चल रहा है। बरेका के खेल मैदान में तीन हेलिपैड बनाने का काम शुरू हो गया है। यहां तीन ट्रैक्टर ईंट के साथ 50 से अधिक मजदूर मैदान को समतल करने में जुटे हैं। पीडब्ल्यूडी की देखरेख में यहां हेलिपैड बन रहा है। 

विज्ञापन


बरेका के अंडरपास में पहले काफी मलबा पड़ा था। इसे हटवाने के साथ रंगरोगन शुरू किया गया है। सड़क के डिवाइडरों पर रंग रोगन का काम चल रहा है। सड़कों पर सफेद पेटिंग कराई जा रही है। सफाई से लेकर सड़क बनाने के लिए मजदूर लगाए गए हैं। पेड़ों की टहनियों के साथ बरेका खेल मैदान के घास काटे जा रहे हैं।

बाबतपुर से लेकर बरेका के अलावा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, कालभैरव मंदिर के अलावा बनारस स्टेशन मार्ग की साफ सफाई युद्ध स्तर पर चल रही है। बनारस स्टेशन के सामने एफसीआई मार्ग पर आधी नई सड़क सीमेंट की बनाई गई है। जबकि आधी सड़क पुरानी बिटुमिन की है, जो खराब है। दोनों सड़क ऊपर नीचे हैं। इससे आने जाने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ककरमत्ता आरओबी के स्ट्रील पोल पर तिरंगी लाइटिंग लगाई जा रही है। सभी स्ट्रीट पोलों को चेक किया जा रहा है। जहां कम लाइटिंग है वहां तेज लाइटिंग लगाई जा रही है। कई जगहों पर हाईमास्ट भी लगाए गए।

Trending Videos

बरेका में हेलिपैड बनाते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
गेस्ट हाउस के कमरा नं 12 और 13 सजाए जा रहे
रात्रि विश्राम के मद्देनजर गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 12 व 13 को सजाया जा रहा है। सोमवार की रात्रि में एएसपीजी के साथ डीआरएम भी डटे रहे। बनारस स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर लगी एक्सरे मशीन हटाई गई है। बरेका परिसर के अंडरपास, हेलिपैड मैदान और गेस्ट हाउस सभी जगहों पर प्रधानमंत्री के अगवानी की तैयारी जमकर हो रही है। सिनेमा हॉल मैदान के प्रमुख द्वार का रंग-रोगन कर दिया गया है।  
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की बन रही सूची, अधिकारी तैयार कर रहे प्रोजेक्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात नवंबर को बरेका में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। संगठन की ओर से पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की एक सूची भी तैयार की जा रही है। प्रधानमंत्री बिहार चुनाव पर भी कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। इसके अलावा जिले के अफसर महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट जैसे रोपवे और स्टेडियम समेत अन्य प्रोजेक्ट की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री इन प्रोजेक्ट की जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें