PM Modi Varanasi Visit : पीएम मोदी मंगलवार को दशाश्वमेध घाट पर पांचवीं बार गंगा आरती में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी घाट पर 55 मिनट का समय व्यतीत किया।
विज्ञापन
1 of 5
गंगा आरती में शामिल हुए पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती में पांचवीं बार शामिल हुए। उन्होंने 15 मिनट तक गंगा पूजन किया। इसके बाद आरती देखी। इस दौरान दशाश्वमेध घाट का नजारा देखने लायक था।
विज्ञापन
2 of 5
PM Modi In Varanasi
- फोटो : एक्स @narendramodi
प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पं. चंद्रमौलि उपाध्याय और नौ अर्चकों ने पीएम मोदी से मां गंगा का पूजन करवाया। इस दौरान 18 कन्याएं ऋद्धि-सिद्धि के रूप में मौजूद रहीं।
विज्ञापन
3 of 5
PM Modi In Varanasi
- फोटो : अमर उजाला
10 क्विंटल फूलों से घाट को सजाया गया था। वहीं दशाश्वमेध घाट दीपों से जगमग हो उठा। घाट पर मौजूद लोगों ने मां गंगा और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।
4 of 5
गंगा आरती में शामिल हुए पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
पीएम नरेंद्र मोदी पांचवीं बार आरती में शामिल हुए। गंगा आरती के बाद प्रधानमंत्री का सम्मान किया गया। उन्हें रुद्राक्ष की माला, प्रसाद के रूप में लाल पेड़ा दिया गया। प्रतीक चिह्न में मां गंगा, आरती का प्रतीक फोटो और पीएम का चित्र शामिल रहा।
उत्तराखंड और कोलकाता के फूलों से सजा घाट
दशाश्वमेधघाट के आरती स्थल को सूरजमुखी, रजनीगंधा, बेला और गेंदा की फूलों की माला से सजाया गया था। ये फूल उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के कोलकाता से मंगाए गए थे।