PM Modi Varanasi Visit
- फोटो : सूचना विभाग
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि दशकों-दशक के परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण ने यूपी को विकास में पीछे रखा। पहले की सरकारों ने यूपी को बीमारू राज्य बनाया और नौजवानों से उनका भविष्य छीना। लेकिन आज जब यूपी बदल रहा है तो यह परिवारवादी क्या कर रहे हैं?
पीएम मोदी ने कहा, घोर परिवारवादियों की यही असलियत होती है। हमेशा परिवारवादी युवा-शक्ति और टैलेंट से डरते हैं। उनको लगता है कि सामान्य युवा को अवसर मिला तो वो हर जगह चुनौती देगा। इनको वही लोग पसंद आते हैं, जो उनकी दिन रात जय-जयकार करते रहते हैं। यह अपने परिवार और अपने वोट बैंक से बाहर देख और सोच ही नहीं सकते। हर चुनाव के दौरान साथ आते हैं और जब परिणाम ‘निल बटा सन्नाटा’ आता है तो ये एक-दूसरे को गाली देते हुए अलग हो जाते हैं। लेकिन ये लोग जानते नहीं- इस बार तो इनको जमानत बचाने के लिए ही बहुत संघर्ष करना पड़ेगा।
PM Modi Varanasi Visit
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने संत रविदास का आशीर्वाद लेने के बाद संगत को संबोधित किया और कहा कि हमारे देश में जाति के नाम पर उकसाने और उन्हें लड़ाने में भरोसा रखने वाले इंडी गठबंधन के लोग दलित, वंचित के हित की योजनाओं का विरोध करते हैं। दलितों, आदिवासियों का बड़े पदों पर बैठना इन्हें बर्दाश्त नहीं होता है। देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति का विरोध किया था। इन्हें चुनाव के समय दलित, पिछड़ा, आदिवासी अपना वोट बैंक नज़र आने लगता है।
भोजपुरी अंदाज, इहां इंडी गठबंधन के पैंतरा ना चली
पीएम मोदी ने अपने भोजपुरी अंदाज में भी विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि इ बनारस हौ, इहां सब गुरू हौ। इहां इंडी गठबंधन के पैंतरा ना चली। बनारस नाहीं.....पूरे यूपी के पता हौ। माल वही है, पैकिंग नई है।