फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi In Varanasi: पीएम की बातों में काशी की गलियों, मोहल्लों और फ्लाईओवर का जिक्र, पढ़ें- भाषण की बड़ी बाते

Fri, 11 Apr 2025 12:25 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

PM Modi Varanasi Visit Today: वाराणसी दौरे पर आए पीएम मोदी ने काशीवासियों को 39 करोड़ की 44 परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि काशी के विकास ने नई गति पकड़ी है।  
विज्ञापन
काशी में पीएम मोदी का स्वागत करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनसभा में पीएम ने अपने भाषण में काशी के मोहल्ले, गलियों का जिक्र कर लोगों को खुद से जोड़ा। वहीं पूर्वांचल के जिले जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, मऊ के लोगों की समस्याएं भी गिनाईं कि कैसे इन जिले के लोगों को बनारस एयरपोर्ट आने में दिक्कतें होती थीं। उन्होंने कहा, मुझे सब जानकारी है, इसीलिए अब सड़कें चौड़ी करा दी हैं। 

विज्ञापन


संकटमोचन मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि आज मुझे संकट मोचन महाराज की काशी में आपके दर्शन का सौभाग्य मिला है। बोले कि आज हर दिन लाखों लोग बनारस आते हैं। बाबा विश्वनाथ के दर्शन करते हैं। मां गंगा में स्नान करते हैं। हर यात्री कहता है, बनारस, बहुत बदल गया है। कल्पना कीजिए, अगर काशी की सड़कें, यहां की रेल और एयरपोर्ट की स्थिति 10 साल पहले जैसी ही रहती, तो काशी की हालत कितनी खराब हो गई होती। 

पीएम मोदी ने अधिकारियों से की बातचीत - फोटो : सूचना विभाग
पहले तो छोटे-छोटे त्योहारों के दौरान भी जाम लग जाता था। जैसे किसी को चुनार से आना हो और शिवपुर जाना हो। पहले उसको पूरा बनारस घूम कर, जाम में फंसकर, धूल-धूप में तपकर जाना पड़ता था। अब फुलवरिया क फ्लाईओवर बन गइल हो। अब रास्ता भी छोटा, समय भी बचत हो, जीवन भी राहत में हौ! ऐसे ही जौनपुर और गाजीपुर के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आने-जाने में और बलिया, मऊ, गाजीपुर जिलों के लोगों को एयरपोर्ट जाने के लिए वाराणसी शहर के भीतर से जाना होता था।   

पीएम मोदी का स्वागत करते सीएम व राज्यपाल - फोटो : सूचना विभाग
घंटों लोग जाम में फंसे रहते थे। अब रिंग रोड से कुछ ही मिनट में, लोग इस पार से उस पार पहुंच जाते हैं। केहू के गाजीपुर जाए के हौ त पहिले कई घंटा लगत रहल। अब गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, आजमगढ़ हर शहर में जाने का रास्ता, पहुंचने का रास्ता चौड़ा हो गया है। भदोही, गाजीपुर और जौनपुर के रास्तों से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर भी काम शुरु हुआ है। 

वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : सूचना विभाग

भिखारीपुर और मंडुवाडीह पर फ्लाईओवर की मांग लंबे समय से हो रही थी। हमके खुशी हौ कि इहो मांग पूरा होए जात हौ। बनारस शहर और सारनाथ को जोड़ने के लिए नया पुल भी बनने जा रहा है। इससे एयरपोर्ट और अन्य जनपदों से सारनाथ जाने के लिए शहर के अंदर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

काशी के हर मोहल्ले में एक अलग संस्कृति, हर गली में भारत का एक अलग रंग दिखता है। मुझे खुशी है कि काशी-तमिल संगमम् जैसे आयोजन से, एकता के ये सूत्र निरंतर मजबूत हो रहे हैं। अब तो यहां एकता मॉल भी बनने जा रहा है। इस एकता मॉल में भारत की विविधता के दर्शन होंगे। भारत के अलग-अलग जिलों के उत्पाद, यहां एक ही छत के नीचे मिलेंगे।

वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
सत्ता पाने के लिए खेल खेलने वालों का ये है सिद्धांत
पीएम ने कहा हम देश की सेवा का मंत्र लेकर आए हैं। जो लोग सत्ता पाने के लिए दिन रात खेल खेलते रहते हैं उनका सिद्धांत है परिवार का साथ परिवार का विकास। हमारा मंत्र सबका साथ सबका विकास है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश है। दस साल में उत्पादन में 65 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने लखपति दीदी योजना को लेकर कहा कि हमारी मेहनतकश बहनों को विशेष बधाई देता हूं। इन बहनों ने बता दिया है, अगर भरोसा किया जाए तो वह भरोसा नया इतिहास रच देता है। पूरे पूर्वांचल के लिए नई मिसाल बन चुकी हैं।

इलाज के लिए जमीन बेचने की जरूरत नहीं
पीएम ने कहा कि जब आपने तीसरी बार आशीर्वाद दिया, तब हमने भी आपको सेवक के रूप में स्नेह स्वरूप अपने कर्तव्यों को निभाया है। लौटाने का प्रयास किया है। वाराणसी में 50 हजार वय वंदना कार्ड पहुंच गया है, यह आंकड़ा नहीं। नम्र प्रयास है। वहीं उन्होंने आयुष्मान योजना को लेकर कहा कि अब इलाज के लिए जमीन बेचने या कर्ज लेने की मजबूरी नहीं है। दर- दर भटकने की जरूरत नहीं है। आयुष्मान कार्ड से मरीजों का इलाज निशुल्क हो जाएगा।  

हमारी काशी आरोग्य की राजधानी बन रही
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी काशी आरोग्य की राजधानी बन रही है। दिल्ली-मुंबई के बड़े अस्पताल आपके पास आ रहे हैं। यही तो विकास है। सिर्फ अस्पताल ही नहीं, सुविधाएं बढ़ी हैं। काशी में पूर्वांचल समेत आसपास और नेपाल तक के लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। 

काशी के युवा ओलंपिक में मेडल चमकाकर देश का गौरव बढ़ाएंगे
पीएम मोदी ने काशी के युवाओं को खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारत 2036 में ओलंपिक की मेजबानी के लिए तैयार है। काशी के नौजवानों को अभी से मेहनत शुरू करनी होगी। काशी में नए स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनाए जा रहे हैं, ताकि युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण की सुविधा मिले। पीएम ने कहा कि काशी के युवा ओलंपिक में मेडल चमकाकर देश का गौरव बढ़ाएंगे।

विकास और विरासत का अनूठा संगम है बनारस
पीएम मोदी ने काशी को भारत की आत्मा और विविधता की सबसे खूबसूरत तस्वीर बताया। उन्होंने कहा कि काशी के हर मोहल्ले में भारत का अलग रंग और संस्कृति दिखती है। काशी तमिल संगमम जैसे आयोजनों ने एकता के सूत्र को मजबूत किया है। उन्होंने प्रस्तावित एकता मॉल का जिक्र किया, जहां भारत के सभी जिलों के उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। पीएम ने यूपी के बदलते आर्थिक नक्शे की भी चर्चा की और कहा कि यूपी अब केवल संभावनाओं की धरती नहीं, बल्कि सामर्थ्य और सिद्धियों की संकल्प भूमि है।
विज्ञापन

यूपी की मिट्टी की खुशबू अब सरहदों के पार जाएगी
पीएम मोदी ने मेड इन इंडिया की वैश्विक पहचान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यूपी के उत्पाद अब ग्लोबल ब्रांड बन रहे हैं। जीआई टैग ने स्थानीय उत्पादों को नई बुलंदियों तक पहुंचाया है। यूपी देश में जीआई टैगिंग में पहले स्थान पर है। जौनपुर की इमरती, मथुरा की सांझी कला, पीलीभीत की बांसुरी और लखीमपुर खीरी की थारू जरदोजी जैसे उत्पादों को जीआई टैग मिला है। पीएम ने कहा कि यूपी की मिट्टी की खुशबू अब सरहदों के पार जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें