फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Varanasi Visit: काशी को 2255 करोड़ की साैगात देंगे पीएम, जनता को समर्पित होगी फोरलेन रोड

Mon, 28 Jul 2025 11:26 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो अगस्त को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। वे सबसे बड़ी परियोजना के रूप में 35 किमी लंबी चांदपुर से लोहता होकर भदोही को जोड़ने वाली फोरलेन जनता को समर्पित करेंगे। यह सड़क 266 करोड़ से बनी है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : PMO
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो अगस्त को काशी की जनता को 2255 करोड़ की लागत वाली 54 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। 16 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और 38 का शिलान्यास करेंगे। 

विज्ञापन


इन परियोजनाओं का ब्योरा प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज दिया गया है। सबसे बड़ी परियोजना चांदपुर से भदोही को जोड़ने वाली फोरलेन सड़क है जो 266 करोड़ की लागत से बनी है। सड़क की लंबाई 35 किमी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो अगस्त को 51वें दौरे पर काशी आ रहे हैं। वह सेवापुरी में जनसभा करेंगे। साथ ही 1638 करोड़ की लागत वाली 38 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास होगा जो 55 करोड़ से ज्यादा की लागत से बनने जा रहा है। एलटी कॉलेज में बनने वाली राजकीय लाइब्रेरी और बिजली के अंडरग्राउंड केबल से जुड़े कार्यों का शिलान्यास भी होगा। 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री 637 करोड़ की लागत वाली 16 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। चांदपुर से लोहता होकर भदोही को जोड़ने वाली फोरलेन सड़क जनता को समर्पित करेंगे। सारनाथ स्थित केंद्रीय तिब्बती उच्च शिक्षा संस्थान परिसर में बने सोवा रिग्पा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का लोकार्पण भी होगा।  इसका शिलान्यास भी पीएम मोदी ने ही किया था। 50 करोड़ की लागत से बने मेडिकल कॉलेज में 45 बेड भी रहेंगे। 

आपात स्थिति से निपटने के लिए लगेंगी 5 हाइड्रोलिक क्रेन
उधर,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो अगस्त के दौरे की तैयारियों को ध्यान में रखकर रविवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने जनसभा स्थल सेवापुरी बनौली का निरीक्षण किया। सभा स्थल के भीतर और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावी योजना के लिए दिशा-निर्देश दिए। 

बारिश को ध्यान में रखकर कार्यक्रम स्थल व पार्किंग स्थलों पर चेकर्ड-प्लेट्स लगवाने के निर्देश दिए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 5 हाइड्रोलिक क्रेन को तैनात कराने को कहा। उन्होंने कहा कि मंच और कार्यक्रम पंडालों को अधिक सुदृढ़ और जलरोधक बनाते हुए सुरक्षा मानकों के अनुरूप तैयार करें। सभी पुलिसकर्मियों को रेन-कोट उपलब्ध कराएं। 

प्रवेश द्वार, पार्किंग स्थल, जर्मन हैंगर, स्टेज और हेलिपैड के लिए पूर्व चिह्नित स्थलों का निरीक्षण कर समुचित प्रबंध करें। कार्यक्रम स्थल के आसपास रहने वाले और कार्यरत समस्त व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन कराने और बैरिकेडिंग कार्य समय से पूरा कराने को कहा। रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर उसका कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। 

पीएम के पिछले तीन दौरे
  • 11 अप्रैल 2025 : 3884.18 करोड़ की 44 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
  • 20 अक्तूबर 2024 : 6700 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
  • 18 जून 2024 : देशभर की 20 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण किया, यहीं से 9.26 करोड़ रुपये की सम्मान निधि किसानों के बैंक खाते में भेजी
विज्ञापन

सीएम करेंगे पीडब्ल्यूडी की विकास परियोजनाओं की समीक्षा
पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वह दो दिवसीय दौरे पर अपराह्न तीन बजे काशी पहुंचेंगे। पीडब्ल्यूडी की विकास परियोजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। पीडब्ल्यूडी की ज्यादातर परियोजनाएं लेटलतीफी की शिकार हैं। सर्किट हाउस में वाराणसी के साथ ही आजमगढ़ मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।

इसके बाद दो अगस्त को प्रस्तावित पीएम के दौरे से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। सोमवार की देर शाम विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। वहां से लौटने के बाद सीएम सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन मंगलवार को पीएम के जनसभा स्थल सेवापुरी बनौली गांव का दौरा करेंगे। 
पीएम नरेंद्र मोदी 54 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। - एस राजलिंगम, मंडलायुक्त, वाराणसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें