फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का बनारस है काफी जागरूक, इस मामले में रहा प्रदेश भर में अव्वल

Sat, 03 Aug 2019 03:53 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी धार्मिक होने के साथ ही जनसंख्या नियंत्रण के बारे में भी जागरूक है। पूरे प्रदेश भर से आए रिपोर्ट के मुताबिक बनारस में सबसे ज्यादा नसबंदी हुई है। इस आधार पर जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े में वाराणसी पूरे प्रदेश में अव्वल रहा।

विज्ञापन


जिले में 1,452 महिलाओं ने नसबंदी कराकर स्थाई गर्भ निरोधक साधन को अपनाया है। जिले में महिला नसबंदी के लिए एक्सपेक्टेड लेवल ऑफ अचीवमेंट 1092 तय किया गया था, जिसकी तुलना में परिणाम अधिक रहे।

इस संदर्भ में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीबी सिंह ने बताया अभियान के इस पखवाड़े में 1452 महिलाओं ने नसबंदी कराकर परिवार नियोजन के स्थाई साधन को अपनाया है, जिससे वाराणसी ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं पखवाड़े में 68 पुरुषों ने प्रोत्साहित होकर नसबंदी को अपनाया है, जिससे यह आंकड़ा पिछले वर्ष संचालित पखवाड़े की तुलना में बहुत अधिक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. राजेश प्रसाद ने बताया कि अंतरा इंजेक्शन परिवार नियोजन का बेहतर विकल्प बनकर उभरा है। उत्तर प्रदेश तकनीकी सहयोग इकाई के जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ मुरारी प्रसाद ने बताया अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन हर तीन माह में लगता है।

अंतरा को लेकर यदि किसी महिला के मन में कोई आशंका है तो उसका निवारण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग का टोल फ्री नंबर 18001033044 पर कॉल करके अपनी जिज्ञासा शांत कर सकती हैं। इस नंबर पर साप्ताहिक गर्भनिरोधक गोली छाया के बारे में भी जानकारी हासिल की जा सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें