फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी बोले, बनारस की बात करने पर भी विपक्ष के लोग परेशान रहते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विपक्ष को आडे़ हाथ लेते हुए कहा कि महलों में रहने वाले गरीब की पीड़ा नही जान पाएंगे। बिना शौचालय वाले घर में रहने वाली मां की पीड़ा से उन्हें कोई मतलब नहीं है। पीएम ने केंद्र सरकार की शौचालय योजना का जिक्र करते हुए कहा कि यूपी की माताओं का आभार मानूंगा कि उन्होंने कहा कि शौचालय नहीं, यह तो इज्जतघर है।
विज्ञापन

पीएम ने कहा कि मेरे वोकल फार लोकल अभियान से भी विपक्ष को आपत्ति है। घोर परिवारवादी लोग इसका भी मजाक उड़ाते हैं। पीएम ने सवाल के लहजे में कहा कि यदि बनारसी साड़ियों के गुणगान से हिंदुस्तान के हर कोने में बनारसी साड़ी बिक जाए तो किसका फायदा होगा? बनारसी लंगड़ा आम के गीत गाऊं और बनारसी लकड़ी खिलौनों की बात चारों तरफ कहूं तो इसमें किसका फायदा होगा? इससे हमारे बुनकरों, हस्तशिल्पी भाइयों की आय बढ़ेगी। इससे भी लोगों को परेशानी है।
विपक्ष की मजबूत घेराबंदी करते हुए पीएम ने कहा कि यूपी के लोग गुंडागर्दी, मनचले, माफिया, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, अवैध कब्जेे वाले घोर परिवारवादियों को पूरी तरह नकार चुकेहैं। कहा कि दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों को सताएंगे। उनकी यही सबसे बड़ी उपलब्धि रही। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्कूल, दफ्तर, थानों में भाई-भतीजावाद, कर्मचारियों का शोषण इनके घोषणापत्र में नहीं था, लेकिन उन्होंने यही किया। इस चुनाव को लेकर वे लोग घोषणापत्र में जो बोल रहे हैं, यह सब कोरी घोषणाएं है। ये कभी पूरी नहीं हो सकती।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने दशकों से शायद ऐसा चुनाव नहीं देखा होगा, जिसमें कोई पार्टी अपने काम, अपनी ईमानदार छवि और भेदभाव, पक्षपात रहित, सुधरी हुई काननू-व्यवस्था के दम पर जनता जनार्दन का आशीर्वाद मांग रही है। कन्नौज से काशी तक, बांदा से बहराइच तक डबल इंजन की सरकार की हुंकार एक-एक नागरिक भर रहा है। पीएम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का डबल फायदा है, जिसका लाभ यूपी का हर नागरिक उठा रहा है। पिछले दो साल से 80 करोड़ गरीबों, दलित, पिछले आदिवासी परिवारों को मुफ्त राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। कोरोना के चलते दुनिया भर में संकट है। ऐसे में गरीब परिवार की कौन सुनेगा? देश के खजाने पर कितना भी बोझ क्यों न आ जाए, लाखों, करोड़ों रुपये क्यों न खर्च हो जाएं, मैंने तय किया था कि गरीब के घर में चूल्हा जलते रहना चाहिए। गरीब मां का बच्चा भूखा सोना नहीं चाहिए।
भोजपुरी में भी लोगों को किया संबोधित
खजूरी में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने भोजपुरी में कहा कि हमे याद हव कि यही खजुरी से 2014 में विजय का डंका देश में बजल रहल, माता भगवती के आशीर्वाद हव। पिंडरा, सेवापुरी, बड़ागांव, हरहुआ, रोहनिया से आयल सभी लोगन के हृदय से अभिनंदन करत हई... इस चुनाव में आखिरी सभा है।
खादी को भी भूल गई कांग्रेस
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। कहा कि लोग खादी को भूल गए, जो गरीब माताओं, बहनों को रोजगार देती थी। उसे हमने अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बनाने का काम किया। उन्हें इस खादी को लेकर भी दिक्कत है। गरीबों को रोजगार मिला और पूरे देश में खादी की आय बढ़ी। इस खादी से भी परिवारवादियों ने मुंह मोड़ लिया है।
बिना भेदभाव विकास का विश्वास हुआ पैदा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चीर पुरातन काशी का कायाकल्प हुआ। आगे और हो सकता है, यह विश्वास हर जगह दिखता है। मां गंगा, मां अन्नपूर्णा, विश्वनाथ धाम की दिव्यता का, भव्यता का, आधुनिकता से साक्षात्कार का हर कोई अनुभव कर रहा है। पर्याप्त बिजली, बिजली के तारों के जाल से मुक्ति, पानी की किल्लत से मुक्ति, चौड़ी होती सड़कें, नए हाईवे, नए पुल, नए फ्लाईओवर बन रहे हैं। पूरा बनारस जिला बदलाव की राह पर है। यह विकास बिना भेदभाव सबके लिए है। वाराणसी से लेकर पूरे पूर्वांचल तक में विकास का विश्वास पैदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें