प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर बुधवार से कई मार्गों में परिवर्तन किया गया है। साथ ही शहर में निजी बसों और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। अपर पुलिस आयुक्त यातायात विकास कुमार ने बताया कि यह प्रतिबंध बुधवार शाम छह बजे से बृहस्पतिवार रात 10 बजे तक लागू रहेगा। रोडवेज बसें, एंबुलेंस और शव वाहनों को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है।
गाजीपुर से आने वाली निजी बसों को संदहा तिराहा, आजमगढ़ से आने वाली बसों को अंडरपास गोइठहां, जौनपुर से आने वाली बसों को तरना फ्लाईओवर के नीचे, प्रयागराज, भेदोही, सोनभद्र व मीरजापुर की ओर से आने वाली बसों को चांदपुर चौराहे पर सवारी उतार कर लौटा दिया जाएगा। चंदौली से जौनपुर, आजगढ़, बलिया, मऊ आदि जिलों में जाने वाली भारी वाहनों को मोहनसराय से राजातालाब की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
प्रयागराज और मीरजापुर से जौनपुर, आजमगढ़, बलिया, मऊ आदि जिलों के लिए जाने वाले भारी वाहनों को औराई से भदोही की ओर, गाजीपुर, बलिया, मऊ से प्रयागराज, कानपुर, की तरफ जाने वाली भारी वाहनों को औड़ीहार की ओर, जौनपुर से वाराणसी होकर गाजीपुर, मऊ व बलिया जाने वाले भारी वाहनों को जौनपुर के वाजीदपुर तिराहा से सिपाह चौराहा केराकत चंदवक की ओर, आजमगढ़ से खुझी मोड़ थाना चंदवक से जौनपुर की ओर, सोनभद्र से नरायनपुर मोड़ से मीरजापुर की तरफ डायवर्ट कर दिया गया है।