फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस पर PM Modi का ट्वीट वायरल: यूजर ने लिखा- काशी जाने के ये हैं 10 कारण, पीएम ने दिया ये जवाब

Sat, 15 Apr 2023 04:30 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पीएम मोदी ने एक ट्विटर यूजर को वाराणसी से संबंधित बात पर जवाब दिया है। दरअसल, वर्टिगो वारियर नाम के एक ट्विटर हैंडल ने ट्वीट कर काशी की भव्यता का बखान किया है। जिस पर पीएम ने उन्हें जवाब दिया है जो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। और अगर सवाल वाराणसी का हो तो रिएक्शन भी तुरंत देते हैं। ऐसा ही कुछ वाकया हुआ है। जिसमें पीएम मोदी ने एक ट्विटर यूजर को वाराणसी से संबंधित बात पर जवाब दिया है। 

विज्ञापन

दरअसल, वर्टिगो वारियर नाम के एक ट्विटर हैंडल ने ट्वीट कर काशी की भव्यता का बखान किया है। यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा- आपको काशी की यात्रा क्यों करनी चाहिए, इसके पीछे 10 वजहें हैं।

इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाब देते हुए लिखा- मैं आपसे सहमत हूं। मगर, मैं काशी यात्रा करने के पीछे कुछ और भी वजहों को को जोड़ना चाहता हूं। जिससे इसकी संख्या 10 से ज्यादा हो जाएगी। काशी हर किसी का इंतजार करती है। यहां आने वाले सभी लोगों को बनारस शहर अपने वश में कर लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर जवाब देने वालों की भीड़ लग गई। कोई काशी की फेमस जगह गिना रहा है तो कोई फेवरेट खाना। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें