फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Varanasi Visit: देर रात रेलवे स्टेशन पहुंचे पीएम मोदी, व्यवस्थाओं और यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

Tue, 14 Dec 2021 09:56 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क

सार

रात में एक बजकर 13 मिनट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  बनारस रेलवे स्टेशन का भ्रमण किया। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
काशी दर्शन' के लिए रात में निकले पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रात में एक बजकर 13 मिनट पर बनारस रेलवे स्टेशन का भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री का फ्लीट स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार के सर्कुलेटिंग एरिया में आकर रुका। यहां से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री प्लेटफॉर्म संख्या आठ पर पहुंचे। स्टेशन की व्यवस्थाओं और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। करीब दस मिनट ठहरने के बाद रवाना हुए। इसके पूर्व प्रधानमंत्री ने विश्वनाथ धाम का पुनः अवलोकन किया। गोदौलिया चौराहे पर कुछ आम लोगों से भी मुलाकात की।

विज्ञापन


स्वर्वेद महामंदिर धाम जाएंगे प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी आज(मंगलवार) स्वर्वेद महामंदिर धाम जाएंगे, जहां वाराणसी आए अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी होंगे। पीएम विहंगम योग के 98वें वार्षिकोत्सव को संबोधित करेंगे। विहंगम योग के संत प्रवर विज्ञान देव महाराज ने सोमवार को स्वर्वेद महामंदिर धाम उमरहां में आयोजित विहंगम योग के 98वें वार्षिकोत्सव के उद्घाटन के दौरान कहा कि अध्यात्म हमारे जीवन की अपरिहार्य आवश्यकता है। इससे हमारे जीवन का संपूर्ण विकास होता है।



संपूर्ण विश्व में है अध्यात्म से हमारी पहचान
संत विज्ञान देव ने कहा कि भारत आध्यात्मिक देश रहा है। अध्यात्म से ही हमारी पहचान संपूर्ण विश्व में है। इसी आध्यात्मिक ज्ञान की धारा को विहंगम योग के प्रणेता सद्गुरु सदाफल देव ने अपनी आत्मा में धारण किया और संपूर्ण विश्व की मानवता के कल्याण के लिए उसे स्वर्वेद में अभिव्यक्त कर दिया। आध्यात्मिक जीवन ही श्रेष्ठ जीवन है। विहंगम योग विशुद्ध आध्यात्मिक मार्ग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें