ऐसे ही पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर बनने वाली एकीकृत मंडलीय कार्यालय पर कार्यदायी संस्था का चयन किया जाना है। माना जा रहा है कि इस महीने तक परियोजना की कागजी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, मगर शिलान्यास नहीं हो पाने के कारण कुछ महीने बाद ही काम शुरू होगा। प्रशासन के अधिकारियों का मानना है कि मार्च में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही परियोजनाओं का शिलान्यास कराया जा सकेगा।
खिड़किया घाट से नहीं चलेंगी नावें
करीब 60 करोड़ रुपये की लागत से तैयार खिड़किया घाट से सीएनजी नाव और क्रूज संचालन की योजना है। मगर, इस अत्याधुनिक घाट के लोकार्पण नहीं होने के चलते फिलहाल नाव और क्रूज का संचालन भी ठंड के बाद से ही शुरू होगा। कारण, यहां बनकर तैयार सीएनजी स्टेशन को भी शुरू नहीं किया गया है।
इसी महीने से बननी शुरू होंगी सड़कें
प्रधानमंत्री के हाथों 23 दिसंबर को शिलान्यास हुई रोहनिया लहरतारा सिक्सलेन और चांदपुर से अकेलवा फोरलेन का काम जनवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू हो सकता है। इसकी निविदा प्रक्रिया अंतिम दौर में है और कंपनी का चयन होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इसका सर्वे आदि भी शुरू करा दिया है।