उस पर शोध में सफलता मिल चुकी है। जो शोध होगा, उसमें बीएचयू अस्पताल में आने वाले संक्रमित मरीजों का सबसे पहले कोविड प्रोफाइल नाम से ब्लड टेस्ट भी कराया जाएगा। एक बार जांच कराने के बाद आठ दिन के बाद फिर जांच होगी। करीब दस हजार रुपये की जांच, औषधियां मरीजों को दी जाएंगी। इस बारे में विभाग से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
सीरप और टेबलेट भी हैं प्रभावी
कोरोना मरीजों पर जो शोध होगा, उसमें जड़ी बूटियों, शहद से तैयार सीरप और टेबलेट भी अधिक प्रभावी होगा। प्रो. केआरसी रेड्डी ने बताया कि दो बार खाना खाने के पहले और उसके बाद दो चम्मच सीरप टेबलेट के साथ देना होगा। सीरप का फार्मूला उन्होंने ही डिजाइन किया है। सीरप में द्राक्षारिष्ट यानी मुनक्का शामिल हैं। इसे एक लिक्विड के रूप में बनाते हैं।
यह है धूप कल्पना विधि
धूप कल्पना विधि एक ऐसी विधि है, जिसमें एक धूप जो कि अगरबत्ती की तरह है। कोरोना मरीज को इस धूप को जलाने के बाद उसमें निकलने वाले धुएं को भाप की तरह सूंघना होगा। खाना खाने के पहले सुबह और शाम दस-दस मिनट इसे सूंघना होगा। प्रो. रेड्डी ने बताया कि आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव वाले मरीजों को धूप भी नि:शुल्क मुहैया कराया जाएगी। धूप तुलसी, चमेली, नीम के पत्ते सहित 20 से अधिक जड़ी बूटियों को मिलाकर बनाया गया है।