यूपी पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक दरोगा के फेसबुक वाल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट होने की शिकायत मिली। दरोगा के फेसबुक वॉल पर पोस्ट होते ही मामला तूल पकड़ लिया।
ट्विटर यूजर महेश ने विवादास्पद पोस्ट को यूपी पुलिस को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की। इस पर आईजी रेंज दीपक रतन ने एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद को जांच सौंपी है। वहीं, मामला सार्वजनिक होते ही दरोगा के फेसबुक वॉल से आपत्तिजनक फोटो गायब हो गई।
ट्विटर यूजर महेश के अनुसार जिस दरोगा के फेसबुक एकाउंट से फोटो पोस्ट की गई थी उनका नाम विवेक सिंह है और वो बनारस में ही तैनात हैं।
इस संबंध में एसपी क्राइम ने बताया कि दरोगा से फोटो के संबंध में जानकारी मांगी गई है। तस्दीक की जा रही है कि कहीं किसी ने दरोगा के एकाउंट से छेड़छाड़ कर तो फोटो नहीं पोस्ट कर दिया।