उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के बाद स्वास्थ्यकर्मियों में खासा उत्साह देखने को मिला है। जिला महिला अस्पताल की मैट्रन पुष्पा देवी ने पीएम को बताया कि टीका लगवाने से पहले तरह-तरह की अफवाहें चल रही हैं,उससे थोड़ा डर जरूर लग रहा था लेकिन अब कोई परेशानी नही है,बिल्कुल फिट हैं।
बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करने के बाद उनका उत्साह दोगुना हो गया है। टीका लगाने वाली रानी कुंवर श्रीवास्तव ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक 100 से अधिक इंजेक्शन लगाए जाने की जानकारी दी तो पीएम ने उन्हें बधाई दी। रानी पीएम से बातचीत के बाद बहुत उत्साहित हैं।
कहा कि शुक्रवार का दिन उनके लिए बहुत ही ऐतिहासिक दिन है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात के बाद खुशी का ठिकाना नहीं है। वह खुद भी टीका लगाने का काम तो कर रही हैं अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो प्रेरणा दी है इससे लोगों को जागरूक करती रहेंगी।
दीनदयाल अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर वी शुक्ला से संवाद कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीके के प्रभाव की जानकारी ली। इससे पहले सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने सभी केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया।
कार्यक्रम में महिला अस्पताल में नोडल अधिकारी एडिशनल सीएमओ डॉक्टर संजय राय, डॉक्टर एनपी सिंह, जिला प्रशासन से एडीएम सिटी गुलाब चंद,एसीएम तृतीय सिदार्थ यादव, यूएनडीपी से आशुतोष के साथ ही अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
पीएम मोदी ने इनसे किया संवाद
महिला अस्पताल
पुष्पा देवी-मैट्रन
रानी कुंवर श्रीवास्तव-एएनएम
दीनदयाल अस्पताल
डॉक्टर वी शुक्ला,सीएमएस
रमेश चंद-सीनियर लैब टेक्निशियन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाथी बाजार
श्रृंखला चौहान--एएनएम