फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री मोदी आज वाराणसी में, 3884 करोड़ की देंगे सौगात; जनसभा को करेंगे संबोधित

Fri, 11 Apr 2025 04:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

PM Modi In Varanasi: प्रधानमंत्री का स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, जिला प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना, नगर विकास मंत्री एके शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी करेंगे।
विज्ञापन
PM Modi In Varanasi . file pic - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PM Modi 50th Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने के बाद पहली बार शुक्रवार सुबह 10:30 बजे काशी पहुंचेंगे। वह 10:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से हेलिकॉप्टर से मेंहदीगंज स्थित जनसभा स्थल जाएंगे।

विज्ञापन


50वें दौरे पर काशी पहुंच रहे प्रधानमंत्री 3884.18 करोड़ रुपये की 44 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 1629.13 करोड़ की 19 परियोजनाओं का उद्घाटन और 2255.05 करोड़ की 25 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। बनास (अमूल) से जुड़े प्रदेश के लाखों दुग्ध उत्पादक किसानों को 106 करोड़ रुपये का बोनस भी देंगे।

Varanasi News: पीएम काशी आने वाले हैं, सभा में आने के लिए भाजपाइयों ने व्यापारियों को आमंत्रित किया
विज्ञापन


प्रधानमंत्री का स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, जिला प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना, नगर विकास मंत्री एके शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी करेंगे।

ढाई घंटे काशी में प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री मेंहदीगंज से जनसभा को संबोधित करेंगे और तीन जीआई उत्पादों को प्रमाणपत्र और 70 वर्ष से अधिक आयु के तीन बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड देंगे। लोकार्पण की मुख्य परियोजनाओं में 130 पेयजल परियोजनाएं, 100 नए आंगनबाड़ी केंद्र, 356 पुस्तकालय, पिंडरा में पॉलिटेक्निक कॉलेज, एक डिग्री कॉलेज शामिल हैं।

शहरी क्षेत्रों के लिए शास्त्री घाट पर पर्यटन उन्नयन, रेलवे और वीडीए की ओर से सुंदरीकरण की परियोजनाओं के अलावा पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल और रामनगर में बैरक का उद्घाटन शामिल है।

शिलान्यास की परियोजनाओं में 15 नए विद्युत उपकेंद्र, 1500 किमी नई बिजली लाइनें, चौकाघाट के पास 220 केवी का सबस्टेशन, एयरपोर्ट विस्तार के लिए सुरंग निर्माण और शिवपुर व यूपी कॉलेज में दो स्टेडियम शामिल हैं। मंच पर बनास डेयरी के चेयरमैन और गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकर भाई चौधरी भी रहेंगे।

विज्ञापन

इन योजनाओं का करेंगे लोकार्पण (लागत करोड़ में)

1 - 130 ग्रामीण पेयजल योजनाओं का निर्माण- 345.12
2 - उमरहा से अटेसुवा तक सड़क मार्ग का चौड़ीकरण - 43.85
3 - बाबतपुर से जमालापुर तक सड़क मार्ग का चौड़ीकरण -32.73
4 - वाराणसी-भदोही मार्ग से सेवापुरी ब्लाॅक तक सड़क मार्ग चौड़ीकरण -21.98
5- रामनगर-पंचवटी तिराहा से एनएच-19 तक किला कटरिया सड़क मार्ग का सुदृढ़ीकरण - 5.79
6- पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल - 24.96
7 - पीएसी रामनगर परिसर में सुरक्षाकर्मी बैरक -10.02
8 - नगर के 6 वार्डों का सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास कार्य -27.33
9- सामने घाट का पुनर्विकास कार्य- 10.55
10 - रामनगर में शास्त्री घाट का पुनर्विकास कार्य - 10.55
11 - रोहनिया में मांडवी तालाब विकास कार्य- 4.18
12 - राजकीय पॉलिटेक्निक, पिंडरा का निर्माण -10.60
13- सरदार वल्लभ भाई पटेल राजकीय महाविद्यालय निर्माण -7.60
14 - ग्रामीण क्षेत्र में 100 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण - 12.00
15 - ग्रामीण क्षेत्र में 356 पुस्तकालयों की स्थापना - 7.12
16- शहर में महत्वपूर्ण स्थलों पर स्कल्पचर - 9.34
17 - 400 केवी सब स्टेशन साहूपुरी, चंदौली- 493.97
18 - 400 केवी सब स्टेशन मछलीशहर जौनपुर- 428.74
19 - 400 केवी सब स्टेशन भदौरा गाजीपुर- 122.70

इन योजनाओं का करेंगे शिलान्यास (लागत करोड़ में)
1- बाबतपुर एयरपोर्ट के पास अंडर पास टनल निर्माण- 652.64
2- विद्युत तंत्र प्रणाली के आधुनिकीकरण के कार्य- 584.41
3- नगर में एमएसएमई यूनिटी मॉल का निर्माण - 154.71
4- रिंग रोड तथा सारनाथ के मध्य सड़क सेतु का निर्माण कार्य- 161.36
5 -भिखारीपुर तिराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण-118.84
6- मंडुवाडीह चौराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण-56.73
7 - काजीसराय से गैरहा मुर्दहा सड़क मार्ग का चौड़ीकरण - 23.66
8- कुरु कोइलर से धौकलगंज सरावां सड़क मार्ग का चौड़ीकरण -18.08
9- हाथीवार चुरापुर बाबतपुर सड़क मार्ग का चौड़ीकरण - 6.62
10- बाबतपुर से चौबेपुर तक सड़क मार्ग का नवीनीकरण - 9.85
11- पुलिस लाइन आवासीय छात्रावास का निर्माण -76.42
12- थाना शिवपुर के प्रशासनिक भवन का निर्माण -10.60
13- थाना मिर्जामुराद के प्रशासनिक भवन का निर्माण -7.99
14 - थाना लालपुर पांडेयपुर के प्रशासनिक भवन का निर्माण -7.31
15- थाना बड़ागांव के प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य- 7.14
16- शहर में विभिन्न पार्कों का सुदरीकरण कार्य- 25.00
17- मोहनसराय स्थित ट्रांसपोर्ट नगर योजना के विकास कार्य -12.00
18 - शिवपुर वाराणसी में मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य-6.15
19 - भेलूपुर में ग्रिड से जुड़ा ग्राउंड/रूफटॉप डब्ल्यूटीपी पर 1 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र -9.26
20- शहर में स्मार्ट क्लास के साथ 77 प्राथमिक विद्यालय भवनों का नवीनीकरण- 12.60
21- यूपी कॉलेज, वाराणसी में सिंथेटिक हॉकी टर्फ मैदान- 8.37
22- 40 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक भवनों का निर्माण -30.50
23- कस्तूरबा गांधी विद्यालय, चोलापुर भवन का निर्माण - 4.17
24 - 220 केवी सब स्टेशन का निर्माण संपूर्णानंद विश्वविद्यालय -191.14
25- 132 केवी सबस्टेशन का निर्माण कार्य, गाजीपुर - 59.50
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें