फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज वाराणसी में पीएम मोदी : विकास की सौगात देने के साथ मिशन 2024 का शंखनाद करेंगे, ये है पूरा कार्यक्रम

Fri, 07 Jul 2023 01:21 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से मिशन-2024 का आगाज करेंगे। आज दोपहर बाद पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। उनकी अगवानी के लिए काशी सजकर तैयार है।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम में पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वाराणसी के साथ पूर्वांचल की 12,110 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं जनता को समर्पित करेंगे। साथ ही जनसभा करके मिशन 2024 का आगाज करेंगे। भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों के साथ टिफिन बैठक करके उनका जोश बढ़ाएंगे। प्रधानमंत्री शहर का निरीक्षण करने भी निकल सकते हैं। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री की अगवानी के लिए बनारस सजकर तैयार है। प्रधानमंत्री शुक्रवार की देर शाम लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट बाबतपुर आएंगे, फिर सीधे हरहुआ चौराहने के पास वाजिदपुर जाकर जनसभा करेंगे। इसके बाद मंडुवाडीह में भाजपाइयों के साथ टिफिन बैठक करेंगे। बरेका गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
ये भी पढ़ें: विपक्षी एकता को केशव प्रसाद मौर्य ने बताया दिखावा, बोले- अफसल लोग एक मंच पर हैं

20 लाभार्थियाें से संवाद भी करेंगे

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री 10720.58 करोड़ की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण और 1389.66 करोड़ की 10 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जनकल्याणकारी योजनाओं के 20 लाभार्थियाें से संवाद भी करेंगे। सरकारी योजनाओं से संबंधित फीडबैक भी लेंगे। आयुष्मान भारत, पीएम आवास ग्रामीण और पीएम स्वनिधि योजना के तीन-तीन लाभार्थियों को चेक व प्रमाण पत्र सौंपेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

वाराणसी से मिशन 2024 के आगाज का कारण

पीएम मोदी के आगमन पर शहर भर में सजावट - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी से मिशन-2024 का आगाज करेंगे। काशी, पूर्वांचल व यूपी के साथ ही देश की जनता को साधेंगे। काशी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र भी है, इसलिए दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा नेताओं का कहना है कि केंद्र की सत्ता का रास्ता यूपी से होकर जाता है। लोकसभा की 80 सीटें हैं। काशी का संदेश हर क्षेत्र में जाता है। प्रधानमंत्री जो कुछ कहते हैं, उसका फायदा मिलता है। इसे ध्यान में रखकर ही प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव के प्रचार का आगाज काशी से करने का फैसला किया है।

चप्पे-चप्पे पर चौकसी, हाई अलर्ट पर बनारस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की शाम पांच स्तरीय अभेद सुरक्षा घेरे में काशी आएंगे। 20 आईपीएस के नेतृत्व में 3500 से ज्यादा पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवान प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल, उनकी आवाजाही से संबंधित रूट और बीएलडब्ल्यू स्थित उनके रात्रिकालीन विश्राम स्थल के इर्द-गिर्द तैनात रहेंगे। प्रधानमंत्री की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था में एसपीजी के नेतृत्व में एनएसजी और आतंकवाद निरोधक दस्ते के कमांडो के साथ ही केंद्रीय खुफिया एजेंसी के अधिकारी तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिले में हाई अलर्ट घोषित है। बाबतपुर एयरपोर्ट से वाजिदपुर होते हुए शहर तक चप्पे-चप्पे पर चौकसी बरती जा रही है।

रेल यात्रियों को फायदा, सामान ढुलाई की राह आसान

प्रधानमंत्री रेल यात्रियों और सामान ढुलाई की राह आसान करने के लिए दीनदयाल जंक्शन से सोन नगर तक नई डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेल लाइन, औड़िहार से जौनपुर, गाजीपुर और भटनी सेक्शन में रेल लाइन के दोहरीकरण व विद्युतीकरण के काम को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन

टिफिन बैठक में शामिल होंगे 120 पदाधिकारी

प्रधानमंत्री गोरखपुर से सीधे वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, फिर सड़क मार्ग से वाजिदपुर स्थित जनसभा स्थल जाएंगे। जनसभा को संबोधित करने के बाद सड़क मार्ग से शिवपुर, अर्दली बाजार, चौकाघाट होते हुए बरेका गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। यहां मेयर और पार्षदों के साथ ही भाजपा महानगर इकाई के 120 पदाधिकारियों के साथ टिफिन बैठक करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें