फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi in Europe: पीएम मोदी ने डेनमार्क की युवरानी को भेंट की बनारसी मीनाकारी वाली चिड़िया की आकृति

Thu, 05 May 2022 12:00 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का तीन दिवसीय यूरोप दौरा खत्म हो गया है। पीएम मोदी ने डेनमार्क की युवरानी मैरी को बनारसी मीनाकारी से तैयार चिड़िया की चांदी की आकृति भेंट की।
विज्ञापन
डेनमार्क की युवरानी को भेंट की बनारसी मीनाकारी वाली चिड़िया की आकृति - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस की मीनाकारी एक बार फिर सात समंदर पार छा गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेनमार्क की युवरानी मैरी को बनारसी मीनाकारी से तैयार चिड़िया की चांदी की आकृति भेंट की। यह आकृति भैरोनाथ मोहल्ले के शिल्पी राज्य पुरस्कार प्राप्त अमरनाथ वर्मा ने तैयार की है।

विज्ञापन


बनारस में चांदी पर मीनाकारी की विरासत 500 साल पुरानी है। अमरनाथ का परिवार कई पीढ़ियों से इस कला से जुड़ा है। उनके चाचा, चचेरे भाई भी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। जीआई विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. रजनीकांत कहते हैं, यह आत्मनिर्भर भारत में लोकल से ग्लोबल होने का उदाहरण है।

2015 से शुरू हुआ गुलाबी मीनाकारी का उभार

डेनमार्क की युवरानी को शिष्टाचार भेंट के समय काशी से जीआई पंजीकृत गुलाबी मीनाकारी वाली चिड़िया की जो आकृति भेंट की गई, उसे लकड़ी के बेस पर बनाया गया है। डॉ. रजनीकांत के अनुसार गुलाबी मीनाकारी की मांग शुरू से रही है। जीआई पंजीकृत होने के बाद 2015 से इसका उभार शुरू हुआ।

विज्ञापन

कोविड संक्रमण काल में भी लगभग एक करोड़ रुपये तक का कारोबार यहां के गुलाबी मीनाकारी से जुड़े शिल्पियों ने किया। इस विधा में सिद्धहस्त स्वर्गीय रामजी वर्मा की कलाकृति को हैदराबाद में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अपने हाथों से लिया था। उन्हीं की परंपरा को अमरनाथ का परिवार आगे बढ़ा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें