सिगरा स्टेडियम में प्रधानमंत्री सहित अन्य नेताओं का भाषण सुनते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
बोले खिलाड़ी
रग्बी खेलती हूं। एक साल से प्रैक्टिस कर रही हूं। भारत के लिए ओलंपिक मेडल लाना चाहती हूं। - विद्या पाल, हरहुआ
दो साल से फुटबॉल खेल रही हूं। इसी में आगे करियर बनाना है। घर से काफी सपोर्ट मिल जाता है। - आरती यादव, विकास इंटर कॉलेज
स्कूली स्तर के दौड़ के हर कंप्टीशन में पहला स्थान आया है। अब राज्य स्तरीय और नेशनल खेलकर उससे आगे जाना है। - मिथिलेश, सोनभद्र
एथलेटिक्स हूं। दो साल से प्रैक्टिस कर रहा हूं। 100, 200 और 400 मीटर के साथ ही मैराथन भी खूब पसंद है। - किशन कुमार, कछवा