सिगरा स्टेडियम में लोगों को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
बीमारियों पर खर्च में 25 प्रतिशत की कमी
प्रधानमंत्री ने कहा कि 10 साल पहले देश में टीकाकरण का ग्राफ 60 प्रतिशत तक ही था। हर साल टीकाकरण का ग्राफ 1 प्रतिशत ही बढ़ रहा था। अब सरकार की ओर से मिशन इंद्रधनुष के माध्यम से टीकाकरण का कवरेज बढ़ाया गया।
काशी में दिख रहा नेत्र का उत्सव
शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती ने कहा कि काशी में नेत्र का उत्सव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री ने कोयंबटूर में उद्घाटन के समय नेत्र यज्ञ की बात कही थी। यह आज देखने को मिल रहा है। देश में जो विकास हो रहा है इसका मुख्य कारण है कि हमको अच्छे नेता मिले हैं।
समाज में व्यक्ति भी मुख्य है और व्यक्तित्व भी मुख्य है और सबको जोड़ने का नेता भी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी की तरह यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शांति के लिए बेहतर काम कर रहे हैं। भारत की उन्नति होगी तो विश्व की भी उन्नति होगी। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार का मतलब नरेंद्र दामाेदार दास का अनुशासन है।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू।
- फोटो : अमर उजाला
तीन साल में तैयार होगा नया टर्मिनल भवन
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने कहा कि वाराणसी एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन तीन गुना ज्यादा क्षमता के साथ अगले तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगा। साल 2028 तक यात्रियों की ये संख्या बढ़कर 40 लाख से ज्यादा होने की उम्मीद है। वर्ष 2047 तक ये आंकड़ा तीन करोड़ पार कर जाएगा।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने वाराणसी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कहा कि काशी सदियों से हमारे धर्म और संस्कृति का प्रतीक रही है। हम अपने एयरपोर्ट पर संस्कृति और विरासत को दर्शाने का भी काम करेंगे। वाराणसी एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन बाबा विश्वनाथ मंदिर और भगवान शिव के त्रिशूल से प्रेरित है। पीएम ने 10 साल के कार्यकाल में एयरपोर्ट की संख्या 74 से 157 तक ले जाने का काम किया है। उत्तर प्रदेश अकेला ऐसा राज्य है, जहां 10 से ज्यादा एयरपोर्ट ऑपरेशन हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमसे भी ज्यादा युवा हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।