पीएम के हाथों शिलान्यास के बाद शूटिंग रेंज के निर्माण से खेल प्रतिभाओं को नया प्लेटफार्म मिलेगा। कैंटोमेंट स्थित रायफल क्लब में पांच करोड़ चार लाख रुपये की लागत से आधुनिक शूटिंग रेंज बनेगा। निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये पहली किस्त जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम (यूपीआरएनएनएल) ने बुनियाद की खोदाई मार्च में ही शुरू कर दी थी।
निगम के परियोजना अधिकारी राम विजय ने बताया कि शिलान्यास की पूरी तैयारी है। रायफल क्लब में बनने वाला शूटिंग रेंज दो मंजिला होगा। जिसमें 10 मीटर रेंज का 20 लेन इंडोर हाल में और 50 मीटर का रेंज 13 लेन ओपन होगा।