फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पीएम मोदी के इस करीबी ने कहा इस्लाम और हिंदू धर्म में काफी समानता

Sat, 01 Apr 2017 02:03 PM IST
amarujala.com- Written by: शैलेश कुमार शुक्ल
विज्ञापन
Zafar Sareshwala - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्याना‌थ ने बुधवार को सूर्य नमस्कार और नमाज में समानताएं बताकर सियासी जगत में एक नई चर्चा छेड़ दी। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बेहद करीबी ने कहा है कि इस्लाम और हिंदू धर्म में काफी समानता है।
विज्ञापन


मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय हैदराबाद के कुलपति जफर सरेशवाला ने आज कहा कि इस्लाम और हिंदू धर्म में इतनी समानता है जितनी किसी अन्य धर्म में नहीं है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमने समानताओं को खो दिया और बंटवारे की बात करते हैं।

जफर सरेशवाला ने ट्वीट कर कहा कि नमाज शब्द संस्कृत और फारसी भाषा से बना है। उन्होंने ये भी कहा कि योग और नमाज में कई समान मुद्राए हैं। मेरी सबसे अपील है कि नमाज पढ़ें और योग करें। साथ ही समाज में शांति और सद्भाव को बढ़ावा दें।
विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री बनने के बाद पहले सार्वजनिक कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने कहा- सूर्य नमस्कार और नमाज की क्रियाएं मिलती-जुलती हैं लेकिन कभी इनमें बेहतर समन्वय और जोड़ने का काम नहीं किया गया।

कहा क‌ि वर्ष 2014 से पहले देश में इस तरह के आयोजन सांप्रदायिक माने जाते थे। हमें तय करना होगा कि वास्तव में सांप्रदायिक कौन है? योग किसी जाति, धर्म, लिंग का मोहताज नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें